Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सत्संग की आधी घड़ी, तप के वर्ष हजार, तो भी बराबर है नहीं, कहे कबीर विचार

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:- रविवार को धमतरी जिले के ग्राम पंचायत भेंडरा में जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- रविवार को धमतरी जिले के ग्राम पंचायत भेंडरा में जगतगुरू तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज के सानिध्य में एकदिवसीय आध्यात्मिक सत्संग आयोजन LED के माध्यम से किया गया। जिसमें मनुष्य जीवन का मूल कर्तव्यों, शास्त्रों में छुपे गूढ़ रहस्यों व परमात्मा प्राप्ति के मार्ग का अमर संदेश दिया गया। इस अनमोल सत्संग में दूर-दूर गांव से सैकड़ों की संख्या श्रद्धालु पहुँचकर अमृतमयी वचनों का लाभ प्राप्त किये।तत्वदर्शी संत रामपाल जी महाराज अपने सत्संगों में बताते हैं कि मानव जीवन प्राप्त प्राणी यदि भक्ति नहीं करता तो वह जीवन ऐसा हैं जैसे सुंदर कुआं बना रखा हैं। यदि उसमें जल नहीं है, उसका भी नाम भले ही कुआं है, परंतु गुण कुंए वाले नहीं हैं। इसी प्रकार मनुष्य भक्ति नहीं करता तो उसको भी मानव कहते हैं परंतु मनुष्य वाले गुण नहीं हैं।

यदि सतगुरू (तत्वदर्शी सन्त) की शरण में जाकर दीक्षा लेकर सतभक्ति करते हैं तो पाप कर्मों के कष्ट कट जाते हैं। सतभक्ति से ही अमरपुरी पर आसन होती हैं अर्थात् गीता अध्याय 18 श्लोक 62 तथा अध्याय 15 श्लोक 4 में वर्णित सनातन परम धाम, परम शान्ति प्राप्त हो जाती हैं। फिर कभी लौटकर संसार में नहीं आते अर्थात् जन्म-मरण का कष्टदायक चक्र सदा के लिए समाप्त हो जाती। उस अमर लोक (सत्यलोक) में धूप-छाया नहीं है अर्थात् जैसे धूप दुःखदाई हुई तो छाया की आवश्यकता पड़ी। उस सत्यलोक में केवल सुख है, दुःख नहीं है। 

ब्लॉक सेवादार हरीश दास और खेमचंद दास ने बताया कि इसी प्रकार हर रविवार को ब्लॉक के अलग-अलग जगहों पर सत्संग का आयोजन करके संत रामपाल जी महाराज का अनमोल तत्वज्ञान को जन-जन तक पहुँचाया जा रहा हैं।

No comments