Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद ब्लॉक में बूथ चलो अभियान, बुथ की मजबूती से ही पार्टी की मजबूती- लालवानी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त बूथों में बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंत...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार प्रदेश के समस्त बूथों में बूथ चलो अभियान चलाया जा रहा है। जिसके अंतर्गत कुरूद ब्लाक के बूथ चलो अभियान के लिए प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नियुक्त प्रभारी दिव्यांग जन कल्याण आयोग के अध्यक्ष मोहन लालवानी, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा जिला से नियुक्त प्रभारी प्रमोद साहू के आह्वान पर शुक्रवार ग्राम पंचायत चरमुड़िया के दोनो बूथ अटंग के 2 बुथ, गोबरा के दो बूथ गोबरा व भालूकोना सहित नगर पंचायत कुरूद के वार्ड क्रमांक 1, 2, और 3 के दो बूथों पर जनसंपर्क के साथ-साथ बुथ समीक्षा बैठक लेकर कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

                      बुथ चलो अभियान के दौरान प्रभारी मोहन लालवानी ने बुथ पदाधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक लेते हुए शासन की जन कल्याणकारी योजनाओं को जन जन पहुंचाने के साथ साथ व मतदाता सूची के सम्पूर्ण अवलोकन और मतदाताओं की समस्याओं को गंभीरता से ले अपने बूथों पर अधिक से अधिक लोगो को जोड़कर मजबूत करने पर जोर देते हुए जी जान से जुटने की बात कही। बुथ समीक्षा में ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने समस्त बुथों के पदाधिकारि यों को मोबाइल नंबर, सक्रियता और बुथों में महिलाओं व युवाओं की संख्या बढ़ाने पर जोर देते हुए कहा कि बूथ की मजबूती से ही पार्टी की मजबूती है, जिसका हमे विशेष ध्यान रखना होगा। बुथ चलो अभियान में प्रमुख रूप से सुश्री डॉ. राजकुमारी दीवान उपाध्यक्ष अनुसूचित जनजाति आयोग, तपन चंद्राकर नगर अध्यक्ष नगर पंचायत कुरूद, कुसुमलता साहू जिला पंचायत सदस्य ,भरत नाहर जिला उपाध्यक्ष, अरुण चौधरी, चंद्रहास साहू किसान कांग्रेस अध्यक्ष, डॉ गिरीश साहू सभापति जनपद मगरलोड, ओंकार साहू मंडी अध्यक्ष धमतरी ,डुमेश साहु सभापति, उत्तम साहू, राघवेंद्र सोनी, सुचिता अग्रवाल पार्षद, एल्डर मैन मनोज अग्रवाल,जोन अध्यक्ष रोशन चंद्राकर, सेक्टर अध्यक्ष रुद्रनाथ साहू, बुथ अध्यक्ष गुरुदेव महिपाल, ईश्वर पटेल, सहदेव मनहर, महेश साहू, छोटू राम साहू, भागवत राम साहू, वरिष्ठ निरंजन साहू, रामेशर साहु, फत्ते लाल तारक, रामासाहू, सरपंच माहेश्वरी चंद्राकर, बेनीराम साहु, चंद्रहास श्रीवास,ब्लॉक कोषाध्यक्ष उमाशंकर साहू, ब्लॉक महामंत्री लव चंद्राकर, संतोष प्रजापति, योगेश साहू, लिली श्रीवास जिला सचिव युका, गीतराम सिन्हा, अंबर चंद्राकर, तुकेश साहु सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी कार्यकर्ता मौजूद थे।

No comments