Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

टेंगना प्राथमिक शाला में बैगलेस डे पर मना ईको फ्रेंडली रक्षाबंधन पर्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज धमतरी:- शासकीय प्राथमिक शाला, टेंगना में बैगलेस डे के अंतर्गत ईको फ्रेंडली रक्षाबंधन पर्व के लिए राखियां बनाने एवं म...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

धमतरी:- शासकीय प्राथमिक शाला, टेंगना में बैगलेस डे के अंतर्गत ईको फ्रेंडली रक्षाबंधन पर्व के लिए राखियां बनाने एवं मोमबत्ती जलाओ प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें कक्षा पहली से पांचवी तक के विद्यार्थियों ने भाग लेकर ईको फ्रेंडली राखियां बनाएं। शिक्षक संतोष कुमार बांधव ने बताया कि पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए विद्यार्थीयों ने पेपर बैग कार्ड शीट,मौली व सूती धागा, धान, चावल, बीज, रंग एवं घरेलू सामग्रियों से राखियों का निर्माण किये। 

प्लास्टिक से बने राखियां पर्यावरण को नुकसान करते हैं साथ ही वे बहुत महंगे होते है ईको फ्रेंडली राखियां घरेलू सामग्री से बहुत ही कम लागत में बनाया जा सकता है।

शिक्षक शिक्षिका ने भी बच्चों को प्रेरित करने के लिए राखियां निर्माण करने के साथ ही विद्यार्थीयों को मार्गदर्शन देते रहे। राखी बनाओ में यशोदा साहू, संदीप निषाद व छाया कश्यप एवं एवं मोमबत्ती जलाओ में छाया कश्यप, काजल व बलराम पुजारी को पुरस्कृत प्रधान पाठक ममता प्रजापति के द्वारा किया गया। इस अवसर पर मनोज कुमार गंजीर ,नेकपाल श्रीमाली, संतोष बांधव, गोपालचंद नाग,तोरण सेन, टिकेश्वरी ध्रुव उपस्थित रहे।

No comments