Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

केसीपीएस कुरुद की हेतल व तिजिल का राज्य स्तरीय खेल स्पर्धा में चयन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद के प्रतिभावान विद्याथियो हेतल देवांगन व तिजिलपुरी गोस्वामी का राज्य स्तर...

 



छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरुद:- कलीराम चन्द्राकर पब्लिक स्कूल कुरुद के प्रतिभावान विद्याथियो हेतल देवांगन व तिजिलपुरी गोस्वामी का राज्य स्तरीय खेल में चयन हुआ है। विद्यालय के खेल विभाग के एचओडी प्रवीण आरडे ने बताया कि 23 वीं राज्य स्तरीय शालेय क्रीडा प्रतियोगिता में विद्यालय की प्रतिभावान छात्रा हेतल देवांगन का राज्य स्तरीय अंडर 17 बेसबॉल व छात्र तिजिल पुरी गोस्वामी का अंडर 14 ड्यूज बॉल क्रिकेट स्पर्धा में चयन हुआ है। उन्होंने पिछले दिनों धमतरी में हुए सम्भाग स्तरीय स्पर्धा में अपनी प्रतिभा का शानदार प्रदर्शन कर यह मुकाम हासिल किया है। वे अगले पड़ाव में बिलासपुर में 22 से 25 सितंबर तक स्टेट लेबल में अपना जौहर दिखाएंगे।

       प्राचार्य के.मन्जिता ठाकुर ने कहा कि हेतल व तिजिल प्रारम्भ से ही प्रतिभा के धनी रहे है। इससे पूर्व भी खेल में उन्होंने राज्य स्तरीय में अपना दमखम दिखा चुके है। उनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए मैं हार्दिक बधाई प्रेषित करती हूं।

       खेल शिक्षक राकेश यादव व वीणा सिन्हा ने भी बताया कि हमारे विद्यालय में प्रतिभा की कोई कमी नही है। हेतल व तिजिल की तरह बहुत से होनहार विधाथी है जिन्होंने कई बार राज्य स्तर तक पहुंच कर अपनी पहचान बनाई है। यह आगे भी जारी रहेगा।

        इस उपलब्धि पर हेमन्त सोनी,अश्विनी सिन्हा,चंद्रिका मांझी,केएन यादव,प्री प्राइमरी विभाग प्रमुख गीतांलजी जॉर्डन,एचएल लहरे सहित शिक्षक स्टॉफ ने हर्ष जताते हुए शुभकामनाएं प्रेषित की है।यह जानकारी संस्था के प्रचार-प्रसार प्रभारी मुकेश कश्यप ने दी।

No comments