Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में कल गणपति विसर्जन की निकलेगी झांकी: हजारो की संख्या में जुटेंग श्रद्धालु

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज कुरूद:- नगर की परंपरा के तहत कल रात गणेश विसर्जन झांकी की मनमोहकता व रौनकता चरम पर होंगी। कुरुद में प्रतिवर्ष निकलने ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

कुरूद:- नगर की परंपरा के तहत कल रात गणेश विसर्जन झांकी की मनमोहकता व रौनकता चरम पर होंगी। कुरुद में प्रतिवर्ष निकलने वाली गणेश विसर्जन झांकी का उत्साह गणेशोत्सव पर्व के उत्साह को दुगुना कर देता है। नगर में इस बार भी अधिक स्थानों पर सार्वजनिक रूप से विराजित गणेश प्रतिमाओं व उनकी विसर्जन झांकी डीजे व धूमाल के मधुर धुनों में आकर्षण का रंग भरेगी। इन झांकियों में गणेश प्रतिमाओं को विसर्जन के लिए ले जाया जाता है। हिंदू ग्रंथों, धार्मिक मान्यताओं के आधार पर हुई घटनाओं को अन्य प्रतिमाओं के जरिए झांकी में सजाया जाता है। प्रतिमाओं में मशीनें लगाकर इन्हें जीवंत दिखाने की कोशिश होती है। बड़े-बड़े ओपन ट्रक ट्रेलर में ये झांकियां सजाई जाती हैं। इसमें हजारों की संख्या में लोगों की भीड़ जुटने की संभावना जताई जा रही है। गुरुवार को ग्रामीण सहित नगरवासी झकिया देखने काफी उत्सुक रहते है। इन झांकियों की सजावट पर प्रतियोगिता भी होती है। 

           रास्ते में बने मंचों में स्वागत फूलों से करते है समितियों के पदाधिकारी इन्हें जज भी करते हैं। साथ ही झांकियों के लिए पुलिस, प्रशासन एवं नगर पंचायत द्वारा विशेष तैयारियां की जाती है। झांकियों के दौरान सुगम एवं सुरक्षित यातायात संचालन हेतु कुरूद पुलिस द्वारा भारी वाहनों का शहर के भीतर प्रवेश पूर्णतः प्रतिबंधित करते हुए कई मार्गों में दोपहिया एवं चार पहिया वाहनों के लिए मार्ग परिवर्तित किया जाता है झांकियों को लेकर कुरूद पुलिस का रूट प्लान किया जाता है। पूरी रात जश्न मनाने बप्पा जी की विदाई में शहर रातभर जगती है।

No comments