Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश की सत्ता में भाजपा चाहते है परिवर्तन इसलिए भखारा में गरजे अजय व शिवरतन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज यशवंत गंजीर कुरुद:- 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमट कर रह गई भाजपा पुनः इस बार सत्ता में वापसी के लिए प...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

यशवंत गंजीर कुरुद:- 15 साल सत्ता में रहने के बाद 15 सीट में सिमट कर रह गई भाजपा पुनः इस बार सत्ता में वापसी के लिए परिवर्तन यात्रा निकाल रही है। यह यात्रा कुरूद विधानसभा से भी होकर गुजरी जहां पर हजारों की संख्या में अपने नेताओं को सुनने के लिए पहुंची भीड़ ने भारी बारिश की बीच यात्रा के प्रभारी शिवरतन शर्मा, प्रदेश भाजपा प्रवक्ता अजय चंद्राकर, यात्रा सह प्रभारी महेश गागड़ा, प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा आदि का जोशीला स्वागत किया। 

            भाजपा की यह परिवर्तन यात्रा 950 किमी की सफर तय करके शुक्रवार को दोपहर 12 बजे नपं. भखारा के कृषि उपज मंडी पहुंची। जहां आयोजित सभा मे कार्यकर्ताओं के हाथों में भाजपा का चुनाव चिन्ह कमल फूल के साथ विधायक चंद्राकर का कटआउट फ़ोटो जिस पर लिखा था मैं भी अजय की तख्ती की भरमार थी। साथ ही सभी कार्यकर्ताओं के मुंह से आवाज निकल रही थी अउ नई सहिबो, बदल लें रहिबो। इस बीच विभिन्न वक्ताओं ने सभा को संबोधित कर प्रदेश से कोयला दलाली, डीजल की चोरी, शराब की दलाली करने, युवाओं व महिलाओं से झूठे वादे करने वाली भ्रष्टाचारी कांग्रेस सरकार को उखाड़ फेंकने व विभिन्न जन समस्याओं को उठाती हुई छत्तीसगढ़ के विकास के लिए भाजपा की सरकार बनाने का संकल्प करवाया। 

बघेल सरकार जनता को गुमराह कर छग को लूट रही: अजय 

सभा को विधायक अजय चंद्राकर ने संबोधित करते हुए अपने तीखे अंदाज में कहा कि प्रदेश की कांग्रेस नीत बघेक सरकार आम जनता को भौरा चलाने, फुगड़ी खेलने व डुबकी लगाने में गुमराह कर छग की संपत्ति को लूटने का काम कर रही है। पीठ्ठूल भंवरा जैसे खेलों के लिए 133 करोड रुपए राजीव गांधी मितान क्लब को भ्रष्टाचार करने दिया गया। रेत खदानें सारा सरकारी काम चलाने का कार्य एजाज ढेबर, अनवर ढेबर, विजय भाटिया जैसे अपने नवरत्नों को दे रखा है। यहां न तो 10 लाख बेरोजगारों को रोजगार मिला न बेरोजगारी भत्ता मिल रहा है, गिने चुने को दे वाहवाही बटोर रही है। इनके संरक्षण में छग में निरंतर सनातन पर हमला हो रहा है। यहां तालिबानी सरकार चल रही है। 

 शांति का टापू छ.ग. बना अपराध गढ़: शिवरतन

          यात्रा प्रभारी शिवरतन शर्मा ने कहा कि यह परिवर्तन यात्रा छत्तीसगढ़ को अपराध मुक्त, कुशासन से मुक्त करने के लिए निकाली गई है जिसका हर जगह विशाल जनसमर्थन मिल रहा है। उन्होंने कहा कि शांति का टापू कहलाने वाला छत्तीसगढ़ आज अपराधों का गढ़ बन चुका है। निश्चित रूप से अपराध बढ़े है, चाहे वह चोरी हो। डकैती हो, बलात्कार हो, लूट हो। रक्षाबंधन के दिन सामूहिक बलात्कार जैसे अपराध रोज हो रहे है। महेश गागड़ा ने कहा कि इस यात्रा का मूल उद्देश्य भ्रष्ट्राचार, कुशासन, अत्याचार से छत्तीसगढ़ को मुक्त कराना है आप सभी से संकल्प चाहता हूं कि आने वाले विधानसभा चुनाव में ऐसी भ्रष्ट सरकार को सबक सिखाना है छत्तीसगढ़ में परिवर्तन लाना है।

 सभा को प्रदेश मंत्री निरंजन सिन्हा, विस प्रभारी आशु चंद्रवंशी, जिलाध्यक्ष शशि पवार, संगठन प्रभारी नीलू शर्मा,जिला उपाध्यक्ष ज्योति चंद्राकर, भीम देव साहू, आदि ने भी संबोधित किया। इस दौरान रविकांत चंद्राकर, दयाराम साहू, भानु चंद्राकर, हरिशंकर सोनवानी, गौकरण साहू, तिलोक जैन, राम गोपाल देवांगन, जागेश्वर ध्रुव, श्याम साहू, आनंद यदु आदि उपस्थित थे।

No comments