Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आइटीबीपी में चयनित जवान का हुआ स्वागत सम्मान एवं विदाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज अभनपुर:- अर्धसैनिक बल आइटीबीपी में टिकेश्वर विश्वकर्मा ग्राम हसदा नंबर 1 विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी का चयन हुआ है जि...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

अभनपुर:- अर्धसैनिक बल आइटीबीपी में टिकेश्वर विश्वकर्मा ग्राम हसदा नंबर 1 विकासखंड मगरलोड जिला धमतरी का चयन हुआ है जिसका दिनांक 17सितंबर 2023को ग्रामीणों ने विदाई समारोह का आयोजन किया। इस अवसर पर अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के प्रदेश उपाध्यक्ष ऑलरेरी कैप्टन गोवर्धन शर्मा साहब पूर्व सैनिक संगठन की ओर से उपस्थित रहे। गोवर्धन शर्मा साहब ने चयनित जवान को अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ की ओर से बधाई संदेश प्रेषित किया तथा उनके उज्जवल भविष्य की कामना किया। साहब ने जवान को मोटिवेशनल स्पीच भी दिया। उन्होंने कहा कि देश सर्वप्रथम है हमें अपनी मातृभूमि की रक्षा पूरे तन मन के साथ करनी है। आपका चयन देश प्रेम के लिए हुआ है इसलिए देश का सेवा करना हमारा प्रथम कर्तव्य है। 

       चाहे कुछ भी हालत हो जाए लेकिन हमें देश सेवा से पीछे नहीं हटाना है। और जब भी आप छुट्टी पर आते हो तो हमारे छत्तीसगढ़ के युवाओं को मोटिवेट करना है। ताकि अधिक से अधिक युवा छत्तीसगढ़ से सैन्य बलों में चयनित होवे। उन्होंने बताया कि अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद छत्तीसगढ़ के तत्वाधान में विभिन्न जगहों पर निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण दी जा रही है। जैसे निशुल्क सैन्य प्रशिक्षण केंद्र अभनपुर, जय श्री राम फिजिकल अकैडमी कमल विहार सेक्टर 13रायपुर, वंदे मातरम प्रशिक्षण अकादमी तिल्दा, इसी प्रकार कोंडागांव कांकेर, सरगुजा, जैसे सुदूरवर्ती एवं नक्सल प्रभावित इलाकों में भी हमारे संगठन के द्वारा निशुल्क प्रशिक्षण दी जा रही है। साहब ने आगे कहा कि अधिक से अधिक बच्चे इन प्रशिक्षकों में सम्मिलित होवें और देश सेवा के लिए अपना करियर बनाएं। इसी कड़ी में समस्त ग्रामीणों ने चयनित जवान को बधाई संदेश प्रेषित किया। तत्पश्चात चयनित जवान को विदाई करते हुए प्रशिक्षण के लिए प्रस्थान कराया।

No comments