Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राष्ट्रीय सेवा योजना की तीन छात्राएं करेंगी धमतरी जिले का प्रतिनिधित्व

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मुकेश कश्यप धमतरी:- राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन बी.सी.एस. शास...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मुकेश कश्यप धमतरी:- राष्ट्रीय सेवा योजना पूर्व गणतंत्र दिवस परेड शिविर 2024 हेतु चयन प्रक्रिया का आयोजन बी.सी.एस. शासकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय धमतरी के क्रीड़ा मैदान में आयोजित की गई थी। जिसमें कॉलेज के छात्राओं (स्वयं सेविका) ड्रिल, सांस्कृतिक कार्यक्रम, सामान्य ज्ञान, आदि के माध्यम से अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन विशेषज्ञों के सामने प्रस्तुत किये व विश्वविद्यालय के नियमों का पालन करते हुए तीन छात्राओं का चयन किया गया। यह छात्राएं 22 सितंबर दिन शुक्रवार को पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय रायपुर में धमतरी जिला का प्रतिनिधित्व करेंगे। 

          इस चयन प्रक्रिया में बीसीएस पी.जी .कॉलेज धमतरी ,एन आर एम गर्ल्स कॉलेज धमतरी, शास नवीन महा आमदी, शास नवीन कॉलेज कंडेल, पी. जी .कॉलेज कुरूद, के कुल 16 प्रतिभागी सम्मिलित हुए ,जिसमें तीन प्रतिभागी लीना गजेंद्र इकाई क्रमांक 2 पीजी कॉलेज धमतरी, ललिता साहू इकाई क्रमांक 1 पीजी कॉलेज धमतरी, मोहनी निषाद नवीन शासकीय महाविद्यालय कंडेल का चयन किया गया। 

          पर्यवेक्षक डॉ. गणेश प्रसाद साहू, मौखिक प्रो निरंजन कुमार साहू ,सांस्कृतिक विशेषज्ञ प्रो डिगेश्वर अटल, ड्रिल विशेषज्ञ प्रो दिनेश्वर सलाम थे I उक्त चयन प्रक्रिया में पीतांबर सिन्हा कार्यक्रम अधिकारी शास नवीन महा कंडेल, आकांक्षा मरकाम कार्यक्रम अधिकारी इकाई क्रमांक 2 बीसीएस पी जी धमतरी, महेंद्र साहू पूर्व स्वयं सेवक , अपर्णा शर्मा विभा पांडे, कुशल डिंडोलकर, प्रज्ञा सोनी , संकेत आदि स्वयं सेवक उपस्थित रहे। चयनित प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामनाएं दी गई।

No comments