Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में बापू को किया याद, स्वस्थ भारत की परिकल्पना को साकार करने का लिया संकल्प

  छत्तीसगढ़ कौशल न्युज मगरलोड़:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में उत्साह के साथ गांधी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के स...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्युज

मगरलोड़:- रेनबो इंग्लिश मीडियम स्कूल करेली छोटी मेघा में उत्साह के साथ गांधी जयंती मनाया गया। इस अवसर पर संस्था के संचालक पारख दास मानिकपुरी के मार्गदर्शन में स्वच्छ भारत और स्वस्थ भारत के विषय में निबंध एवं चित्रकला व राष्ट्र पिता महात्मा गांधी की चित्रकला कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें छात्र-छात्राओं ने उत्साह पूर्वक हिस्सा लेकर अपनी कलात्मक प्रतिभा और कौशल का प्रदर्शन किया। ज्ञात हो, की कार्यक्रम की शुरुआत गांधी जी, की छायाचित्र की पुजा अर्चना कर पुष्प माल्यार्पण किया। 

      साथ ही बच्चों ने दे दी हमें आज़ादी बिना खड़ग बिना ढाल और वैष्णव जन ते तेने कहिये पीर पराई जाने रे, भजन की प्रस्तुति देते हुऐ गांधी जी के आदर्शो और पद चिन्हों पर चलने व "स्वच्छ भारत स्वस्थ भारत" की परिकल्पना को साकार करने का संकल्प लेते हुए अपने आस-पास को स्वच्छ रखने और लोगो को जागरूक करने का संकल्प लिया। इस अवसर बच्चो को देश की आजादी में गांधी जी के योगदान और उनकी भूमिका को विस्तार से बताया गया। 

     मौके पर स्कूल के संचालक पारख दास मानिकपुरी, प्रबंधक साधना साहू, प्राचार्य दिप्ती मानिकपुरी एवं माधुरी यादव, खिलेशवरी साहू, डामिन साहू, लिलेंद्र साहू, रवि साहू, छबीला साहू, हेमिन साहू, केशन निषाद, सविता साहू आदि शिक्षकों सहित बड़ी संख्या में स्कूली बच्चे उपस्थित रहे।

No comments