Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

,,मोंगरा में नम आंखों से दी जगत जननी मां दुर्गा की विदाई..

  छत्तीसगढ़ कौशल समाचार  कुरूद:- ग्राम पंचायत मोंगरा में नवरात्रि के अंतिम दिन गांव के मां दुर्गा प्रतिमा व जोत-जंवारा का विसर्जन मंगलवार को...

 


छत्तीसगढ़ कौशल समाचार 

कुरूद:- ग्राम पंचायत मोंगरा में नवरात्रि के अंतिम दिन गांव के मां दुर्गा प्रतिमा व जोत-जंवारा का विसर्जन मंगलवार को किया गया। भक्तों ने मां दुर्गा को नम आंखों से विदाई दी। मां अम्बे की गांव भ्रमण कराते हुए प्रतिमा तालाब में विसर्जन किया गया। प्रतिमाओं का विसर्जन शाम को किया गया!

     नौ दिवस माता की पूजा अर्चना, सेवा कीर्तन के साथ मनोकामना और विश्वास का शारदीय नवरात्र का पावन पर्व को माता प्रतिमा के विसर्जन के साथ संपन्ना हो गया। जिसमे ग्राम मोंगरा के श्रद्धालु भक्त माता प्रतिमा सहित जोत जंवारा के विसर्जन के लिए पहुंचे और नम आंखों से विदाई दी। 
ग्राम पंचायत मोंगरा में लीला चौक, शीतला चौक, मां दुर्गा की प्रतिमा को विदाई देने भक्तगण एवं सेवा मंडलियों का जत्था प्रतिमा के साथ जसगीत की भक्ति मय माहौल में नम आंखों से विसर्जन स्थल तक पहुंचे। गांव के मुख्य मार्ग से मां दुर्गा की प्रतिमा को विजर्सन के लिए ले जाते समय सड़कों में दोनों ओर भक्तों का दर्शन के लिए तांता लगा रहा। दर्शन के लिए उपस्थित श्रद्घालुओं ने नम आंखों से माता दुर्गा को विदाई देते हुए सुख समृद्घि और शांति की प्रार्थना की। जगह-जगह पर भक्तों ने मां दुर्गा की पूजा-अर्चना की और जयकारा भी लगाया। पूरे दिन देवी के जयकारे गूंजते रहे। देवी मां के भक्ति में लीन भक्त मां के रंग में रंगे हुए थे।

No comments