Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनना तय - लक्ष्मीकांता साहू

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- लोकतंत्र के इस महायज्ञ की आहुति डल चुकी है, सह और मात की इस बिसात के बीच कुरूद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- लोकतंत्र के इस महायज्ञ की आहुति डल चुकी है, सह और मात की इस बिसात के बीच कुरूद विधानसभा क्षेत्र से कांग्रेस की पुर्व प्रत्याशी श्रीमती लक्ष्मीकांता साहू व हेमंत साहू उपाध्यक्ष जिला कांग्रेस धमतरी ने प्रेस विज्ञप्ति जारी कर कहा कि अनुमानों व अटकलों की साप सीढ़ी के इस खेल में लोग अपनी अपनी पार्टी के प्रति समर्पित हो अपनी संभावनाओं को प्रबल मान रहे है। मैं 2018 में चुनाव लड़ चुकी हु मेरा अनुभव कहता की पिछले चुनाव में कांग्रेस के बागियों व जोगी कांग्रेस की वजह से 10 सीट जीती हुई बाजी हार गए नही तो 80 पार होता। इस बार भी पूरे प्रदेश में कांग्रेस से बागी होकर 22 कद्दावर लोग चुनाव लड़ रहे है।

जनता जाग चुकी है अब की बार अपना वोट खराब नही करेंगे।

      आगे हेमंत साहू ने कहा 2018 की चुनाव में परिवर्तन की चर्चाएं खुलकर हुई व आम जनता बेबाकी से अपनी बात रख रहे थे। कि बदलाव की इस बेला पर इस बार कांग्रेस की सरकार बनना तय है। लेकिन कितनी सीट आएगी। ये कोई दावे के साथ नही कह सकता था। पर ईवीएम खुला तो परिणाम चौकाने वाला रहा। कांग्रेस को 70 सीट के साथ एक तरफा बहुमत मिली। ऊपर से जीत का अंतर भी साठ, पचास चालीस हजार वोटो से कांग्रेस प्रत्याशी चुनाव जीते। रिजल्ट ने एक्जिट पोल व चुनावी पंडितो के सर्वे को फेल कर दिया।रही बात वर्तमान 2023 के चुनाव की दोनो राष्ट्रिय पार्टियां सरकार बनाने की बात कह रहे। मेरा व्यक्तिगत मानना है की इस बार पुनः कांग्रेस की सरकार बनना तय व सुनिश्चित है। इसके पीछे मजबूत तथ्य है।

क्योंकि कांग्रेस नीत भूपेश बघेल सरकार ने जो वादा किया था ओ जमीन में कर दिखाया।

कांग्रेस सरकार की जमीनी डीलवरी नीति ने सभी वर्गो को प्रभावित किया। जिसमे किसान भाइयों का तत्काल कर्ज माफ, पूरे पांच साल राजीव न्याय योजना अन्तर्गत बोनस प्राप्ति व 20क्विंटल धान की खरीदी भी शुरू हो गई ऊपर से कांग्रेस के वर्तमान घोषणा पत्र नहले पे दहला वाले रहा जो लोगो के ऊपर सर चढ़कर बोला। इसलिए ग्रामीण मतदाता कांग्रेस के प्रत्याशी कौन है ये न देखकर सीधे कांग्रेस नीत भूपेश सरकार की रीति नीति से प्रभावित हो कांग्रेस को अपना बहुमूल्य वोट देकर आशीर्वाद दिया है। ये मेरा सर्वे कहता है और यही मेरा भरोसा।

No comments