Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का 2047 में सम्पूर्ण देशवासी गवाह होंगे: रंजना साहू

          विकसित भारत संकल्प भारत अभियान धमतरी एकलव्य खेल परिसर में आयोजित, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, उपस्थित जनों को दिलाई ...

 


        विकसित भारत संकल्प भारत अभियान धमतरी एकलव्य खेल परिसर में आयोजित, पूर्व विधायक श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू, उपस्थित जनों को दिलाई शपथ, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों को दिया गया सामग्री

छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- धमतरी गोकुलपुर वार्ड के एकलव्य खेल परिसर में देश के यशस्वी प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में केंद्र सरकार द्वारा चलाई जा रही विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान का आयोजन किया गया जिसमें विभिन्न विभागों के द्वारा योजनाओं की जानकारी देने के लिए स्टॉल लगाया गया, केंद्र सरकार की योजनाओं से लाभान्वित विभिन्न हितग्राहियों को लाभान्वित भी किया गया।

            इस आयोजन में मुख्य रूप से भाजपा प्रदेश प्रवक्ता एवं पूर्व विधायक रंजना डीपेंद्र साहू शामिल होकर उपस्थित हितग्राहियों को सामग्री वितरित किया एवं विकसित भारत संकल्प यात्रा अभियान में जुड़ने के लिए सभी गणमान्य जनों को शपथ दिलाई और बताया कि मोदी जी के विकसित भारत संकल्प यात्रा का 2047 में सम्पूर्ण देशवासी गवाह होंगे, जब भारत देश को आजाद हुए पूरे 100 वर्ष पूर्ण होंगे और इसकी गवाह विकसित भारत के रूप में संपूर्ण देश भारत देश को स्वीकार करते हुए दृढ़ संकल्पित भारत के परिदृश्य को निहारेगा। 

            नगर पालिक निगम के नेता प्रतिपक्ष नरेंद्र रोहरा ने कहा कि विकसित भारत संकल्प यात्रा देश के स्वाभिमान जगाता है, अभियान से जुड़कर हम अपना योगदान भारत देश के नवनिर्माण में अपना योगदान दे यही सभी से अपील है। भाजपा शहर मंडल अध्यक्ष विजय साहू ने कहा कि देशहित सर्वोपरि है और यही भाजपा की विचारधारा है, सनातन धर्म परंपरा पुनः भारत देश में स्थापित हो रहा है माननीय प्रधानमंत्री के नेतृत्व में पुन: भारत देश विश्व गुरु के रूप में परिलक्षित हो रहा है। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में गणमान्य जन, जनप्रतिनिधि सभी वार्डों के पार्षद गण एवं विभागीय अधिकारी कर्मचारी गण उपस्थित रहे।


No comments