Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

रेनबो स्कूल में 11वा. वार्षिक समारोह व सांस्कृतिक कार्यक्रम संपन्न

  छत्तीसगढ कौशल न्युज मेघा:- रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी का 11वा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह " स्पंदन 2024 " का आयोजन खेल ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

मेघा:- रेनबो इंग्लिश मिडियम स्कूल करेली छोटी का 11वा वार्षिक सांस्कृतिक समारोह " स्पंदन 2024 " का आयोजन खेल मैदान मेघा में अपने निराले अंदाज में आयोजित किया गया। कार्यक्रम मनोज कुमार विद्यार्थी प्रिंसिपल पी एम श्री जवाहर नवोदय विद्यालय कुरूद के मुख्य आतिथ्य में हुआ। अध्यक्षता ए . के. गोयल पब्लिक स्कूल के डायरेक्टर अशोक कुमार अग्रवाल ने की।  विशिष्ट अतिथि भारत स्काउट गाइड एवं निजी विद्यालय संघ धमतरी के जिलाध्यक्ष विनोद कुमार पाण्डे एवं कुरूद कालेज के प्रिंसिपल दिनेश कुमार राठोर और निजी विद्यालय संघ धमतरी के विभिन्न स्कूलों के संचालकगण थे।

              कार्यक्रम का शुभारंभ अतिथियोँ द्वारा मां सरस्वती के मूर्ति पर माल्यार्पण और दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया। जिसमे स्कूली बच्चों द्वारा संगीतमय सरस्वती वन्दना के साथ स्वागत गीत राज गीत और गुरू वन्दना की प्रस्तुति दी गई।

 सभी अतिथियों एवं अभिभावकों का स्वागत करते हुए स्कूल के डायरेक्टर पारख दास मानिकपुरी ने कहा कि शिक्षा का उद्देश्य केवल किताबी ज्ञान ना होकर बच्चों के सम्पूर्ण व्यक्तिव का विकास होना चाहिए इसके लिए हमारी संस्था द्वारा पुरा प्रयास किया जा रहा है। मुख्य अतिथि मनोज कुमार विद्यार्थी ने कहा कि बच्चों की प्रतिभा को निखारने के लिए विद्यालय प्रबन्धन द्वारा बेहतर तरीके से काम किया जा रहा है उनके टेलेंट दिखाने के लिए महानगरों के बड़े स्कूलों जैसे बड़ा और भव्य डिजिटल स्क्रीन से सजा मंच देना सराहनीय है जो विद्यार्थियों के प्रति उनके लगाव और समर्पण को दर्शाता है।

          तत्पश्चात रंग बिरंगी लाइट की रोशनी और डिजिटल स्क्रीन से सजे हुए भव्य और आकर्षक मंच पर स्कूली बच्चों द्वारा रंगा रंग सांकृतिक कार्यक्रमों की बेहतरीन प्रस्तुति दी गई। रंग बिरंगे परिधानों से सजे नन्हें नन्हे बच्चों ने लोगो को अपनी मोहक प्रस्तुति से लोगो को मंत्र मुग्ध कर दिया। छत्तीसगढ़ दर्शन गीत के माध्यम से पूरे छत्तीसगढ़ के लोक परम्परा और संकृति को नृत्य के माध्यम दिखाया गया। आर्मी थीम के गीत के द्वारा देश के जवानों के शहादत को दिखाया गया।

          इस अवसर पर छात्र छ्त्राओं ने एक बढ़कर एक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किए जिसमे गीत, नृत्य नाटक एव समाजिक परिवेश को छूते विषय सम्मिलित थे। विभिन राज्यों की संस्कृति जब नृत्य के माध्यम से प्रदर्शित हुइ तो दर्शक विष्मित हो देखते ही रहे। कार्यक्रम को सफल बनाने में प्रबंधक साधना साहू, प्रिंसिपल दीप्ति मानिकपुरी, संगीत शिक्षक लीलेंद साहू, खिलेश्वरी साहू, डामिन साहू, छबीला साहू, केशन निषाद, रवि साहू, छबीला यादव, माधुरी निषाद, सविता साहू, का विशेष योगदान रहा, संचालन आर डी साहू, आरती महानंद, और स्कूली बच्चों ने किया।इस कार्यक्रम में पालकों सहित बड़ी संख्या में दर्शक उपस्थित थे।

No comments