Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

15फरवरी तक धान खरीदी बढ़ाने की मांग....पूरी न होने पर आंदोलन की चेतावनी

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:-  छत्तीसगढ में सभी सोसाइटी में धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी। लेकिन किसानो ने तिथि में बढ़ोतरी किया जाने का अपील ...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- छत्तीसगढ में सभी सोसाइटी में धान खरीदी 31 जनवरी तक चलेगी। लेकिन किसानो ने तिथि में बढ़ोतरी किया जाने का अपील किये है। किसानों का कहना है कि सोसाइटी में अब तक 10-20  फीसदी धान खरीदी का कार्य बचा हुआ है। लेकिन किसान टोकन तुंहर द्वार एप बंद होने से किसान अगली टोकन प्रक्रिया से वंचित हो रहे हैं। किसान ने मांग भारतीय किसान संघ द्वारा किया गया है। इस संबंध में भारतीय किसान संघ के जिलाध्यक्ष लालाराम चंद्राकर ने कहा कि नई राज्य सरकार के गठन के पहले कुछ किसान धान नहीं बेच पाए हैं। बचत धान की खरीदी सोसाइटी में की जाए। 

            ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम साहू ने कहा इस बार असमय वर्षा के कारण धान खरीदी बाधित हुई है जिन दिनों बारिश हुई है धान खरीदी उन दिनों में नहीं हो पाई ऐसे किसान जिनका टोकन धान खरीदी ना हो पाने के कारण निरस्त हुआ था उन किसानों के लिए एवं अन्य जो धान नहीं बेच पाए हैं उन सभी किसानों के लिए धान खरीदी की समय सीमा बढ़ाए जाने की अपील मुख्यमंत्री से किए हैं। 

           भारतीय किसान संघ ने किसानों की समस्याओं का समाधान नहीं होने पर भारतीय किसान संघ ने आंदोलन की दी चेतावनी। इस अवसर पर ब्लाक अध्यक्ष ठाकुर राम साहू, बीरेंद्र, सेवक राम साहू, श्रवण साहू, संतराम साहू, कमल कुमार, पन्नालाल, पूर्णिमा साहू, होरी लाल साहू, यशवंत साहू, लीलाराम ध्रुव, दीपक चंद्राकर, रुपेंद्र चंद्राकर, नरसिंग साहू, मूलचंद अंसारी, उदला साहू, ढाल सिंग साहू, खिलानंद चंद्राकर, खेमन पाटले, प्रदीप चंद्राकर, शिवराम चंद्राकर, लोकनाथ धीवर, ओंकार चंद्राकर, सिंधु बैस, निर्मल चंद्राकर, टीका राम, चंद्राकर, सेवकराम, देवराज चंद्राकर, तेजेंद्र चंद्राकर, मनोज चंद्राकर, गैदलाल चंद्राकर, उत्तम साहू, श्री राम ध्रुव शामिल रहे।

No comments