Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मौसम में बड़ा बदलाव, छाए रहेंगे बादल, 3 दिन तक 5 संभागों में गरज चमक के साथ बारिश

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  रायपुर:-  एक साथ तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से छत्तीस गढ़ के मौसम में फिर से बदलाव आ गया है। वातावरण में नमी ...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

रायपुर:- एक साथ तीन मौसम प्रणालियों के सक्रिय होने से छत्तीस गढ़ के मौसम में फिर से बदलाव आ गया है। वातावरण में नमी आने से अगले तीन दिनों तक कई जिलों में गरज चमक के साथ मध्यम से हल्की बारिश के आसार है। मौसम विभाग ने 24 से 26 फरवरी के बीच सरगुजा और बस्तर समेत प्रदेश के कई जगहों पर बारिश की संभावना जताई है। इन तीन दिनों में न्यूनतम तापमान में गिरावट आएगी लेकिन अधिकतम तापमान में विशेष बदलाव की उम्मीद नहीं है।

24 से 26 फरवरी के बीच बारिश के संकेत

छत्तीसगढ़ मौसम विभाग के मुताबिक, 24 और 25 फरवरी को प्रदेश के बस्तर संभाग, रायपुर, दुर्ग, बिलासपुर और सरगुजा संभाग के जिलों में बारिश हो सकती है।वही 26 फरवरी को प्रदेशभर के कई जगहों पर हल्की बारिश के आसार हैं। इसके साथ ही गरज चमक के साथ वज्रपात होने की संभावना है। 27 जनवरी के बाद फिर मौसम में बदलाव देखने को मिलेगा।

रविवार को पश्चिमी विक्षोभ के रूप में मौजूद द्रोणिका के असर से सरगुजा इलाके में हल्की बारिश जैसी स्थिति बनेगी।इस दौरान प्रदेश के उत्तरी और मध्य भागों में अगले 2 दिनों तक न्यूनतम तापमान में 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट होने की संभावना है। इसके बाद फिर से न्यूनतम तापमान में बढ़ने की संभावना है।

No comments