Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

उड़ेना स्कूल में शिक्षा विद ने कराया पूरक पोषण आहार

  छत्तीसगढ कौशल न्युज धमतरी:- शासकीय प्राथ. व माध्यमिक विद्यालय में पढ़‌ने वाले सभी 140 बच्चो के लिए प्रधान मंत्री शक्ति पोषण आहार योजना के...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- शासकीय प्राथ. व माध्यमिक विद्यालय में पढ़‌ने वाले सभी 140 बच्चो के लिए प्रधान मंत्री शक्ति पोषण आहार योजना के तहत ग्राम वरिष्ठ शिक्षा के लिए समर्पित ब्यक्तित्व के धनी विद्यालय प्रबंधन समिति के शिक्षाविद (रामायणी)रूप राम साहू जी द्वारा फूटे चने, फल्ली दाना, गुड़ इत्यादि पूरक पोषण आहार पर्याप्त मात्रा में बच्चो के लिए उपलब्ध कराया गया। इस अवसर पर मध्यान्ह भोजन शक्ति पोषण आहार न्योता भोजन प्रभारी शिक्षक मनोज कुमार साहू ने उपस्थित जनों व बच्चो को पौष्टिक भोजन की जानकारी के साथ- साथ कुपोषण से बचने के उपाय पर प्रकाश डालते हुए न्यौता भोजन के उद्देश्य को बताया कि समुदाय से अकेले पन को दूर करना! बच्चों में पोषक मूल्य में वृद्धि करना शाला और समुदाम के मध्य आपसी तालमेल के विकास में सहायक सभी समुदाय में सामाजिकता का विकास, समानता, सहभावना का विकास किया जावेगा।

                  प्रधान पाठक को कौशल कुमार पटेल ने न्यौता भोजन आमंत्रण देने वाले शिक्षा विद रूप राम साहू का स्वागत वन्दन अभिनन्दन करते हुए, सादर धन्यवाद ज्ञापित किया। उपस्थित पालकों बच्चों को अपने जन्म दिनाँक व अपने माता पिता पालको के जन्म दिवस शादी की साल गिरह विशेष उत्सव, तीज त्योहारों के अवसरों पर विद्यालय में बच्चों के लिए पूरक पोषण आहार भेंट करने के लिए प्रेरित किया गया। इस अवसर पर विद्यालय के शिक्षक शिक्षिका, बिष्णु प्रसाद हिरवानी, पी. के. देवदास, केशव राम सिन्हा, मोनिका दीवान, नेहा हिंदुजा, भगवती पटेल, कु .उर्मिला पाटिल, अजीम प्रेम जी फाऊन्डे शन से नरेन्द्र, सुनील सर, प्रबंधन समिति के सदस्य, रसोइया सहायिका कुल 135 विद्यार्थी को पूरक पोषण आहार का लाभ मिला।

No comments