Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

अग्निवीर भर्ती की जानकारी के लिए हुईं कार्यशाला आयोजित

  छत्तीसगढ कौशल न्युज रायपुर:- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर एवं संचालक जिला रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यालय छत्तीसगढ़ के संयुक्त समन्वय से अग्नि...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- सेना भर्ती कार्यालय रायपुर एवं संचालक जिला रोजगार एवं प्रशिक्षण कार्यालय छत्तीसगढ़ के संयुक्त समन्वय से अग्नि वीर भारती के संबंध में जानकारी हेतु कार्यशाला आयोजित दुर्ग में की गई। कार्यशाला में बताया कि 8 फरवरी 2024 से इंडियन आर्मी की वेबसाइट www.joinindianarmy.nic.in पर अग्निवीर भर्ती हेतु ऑनलाइन आवेदन की जा सकती है। 

        यह ऑनलाइन प्रक्रिया 21 मार्च तक चलेगी अग्निवीर पुरुष, जनरल ड्यूटी, तकनीकी, क्लर्क ,ट्रेड्समैन दसवीं, ट्रेडमैन आठवीं ,अग्नि वीर महिला ,नर्सिंग असिस्टेंट एवं अन्य पदों पर नोटिफिकेशन जारी की गई है। 

       जिसके लिए ऑनलाइन परीक्षा अप्रैल एवं मई के महीने में होने की संभावना है। इस कार्यशाला में बालोद, बेमेतरा, दुर्ग ,राजनंदगांव एवं कवर्धा जिलों से 400 युवाओं ने भाग लिया।

No comments