Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

लोकसभा चुनाव में "प्रबल दावेदार" चर्चित कांग्रेस नेत्री लक्ष्मीकांता साहू का नाम शामिल...

    छत्तीसगढ कौशल न्युज धमतरी:- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से इस बार भी दोनो राष्ट्रीय पार्टी भाजपा व कांग्रेस की ओर से साहू समाज से ही प्रत्य...

  



छत्तीसगढ कौशल न्युज

धमतरी:- महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से इस बार भी दोनो राष्ट्रीय पार्टी भाजपा व कांग्रेस की ओर से साहू समाज से ही प्रत्याशी बनाएंगे। ये जनमानस में चर्चा का विषय है। विश्वस्त सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार दोनो राष्ट्रीय पार्टी भी साहू समाज से ही उम्मीदवार के लिए तेजी से मंथन कर रहे है। छन कर आ रही खबरों की माने तो। महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से दोनो पूर्व प्रत्याशी धनेंद्र साहू जी पूर्व मंत्री व विधायक अभनपुर व चुन्नी लाल साहू वर्तमान सांसद महासमुंद से सभी परिचित है। साथ ही साथ साहू समाज से ही महिला प्रत्याशी की भी चर्चा जोरों पर है यदि इन्हें मौका दिया जाता है। तो दोनो पार्टियों में दो महिला नेत्रियों के नाम की चर्चा जोरों पर है।

            जिसमे भाजपा से श्रीमती रंजना डीपेंद्र साहू पूर्व विधायक धमतरी व कांग्रेस से श्रीमती लक्ष्मीकांता हेमंत साहू पुर्व विधानसभा प्रत्याशी विधानसभा क्षेत्र कुरूद! दोनो महिला नेत्रियां महासमुंद लोकसभा क्षेत्र के लिए जाना पहचाना नाम है। रंजना साहू जनपद अध्यक्ष से विधायक तक सफर तय करते श्रेष्ठ विधायक चुने गए थे व प्रद्रेश संगठन में प्रवक्ता भी है व इनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीति से ही है पुर्व मंत्री व राष्ट्रीय साहू समाज के अध्यक्ष कृपा राम साहू की नातिन है व सामाजिक गतिविधियों में भी सक्रिय है। 

       साथ ही कांग्रेस नेत्री लक्ष्मीकांता साहू अपने बीस वर्षो के सक्रिय राजनीति में सरपंच से शुरुवात कर जिला पंचायत सदस्य से विधायक की टिकिट 2018 विधानसभा क्षेत्र कुरूद की प्रत्याशी रही व प्रदेश कांग्रेस सचिव के साथ प्रदेश वक्ता भी रही।पिछले पांच वर्ष छाया विधायक के नाते इनकी सक्रियता देखते ही बनती है। इनकी भी पारिवारिक पृष्ठभूमि राजनीतिक व सामाजिक रही है। इनके दादा ससुर स्व.श्री ताराचंद साहू जी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी व कुरूद से विधायक के साथ ही छत्तीसगढ़ साहू समाज के प्रथम अध्यक्ष रहे।

          महासमुंद लोकसभा क्षेत्र से अन्य समाज से प्रमुख दावेदार की चर्चा में कांग्रेस से अमितेश शुक्ल पुर्व विधायक राजिम, गुरुमुख सिंह व्होरा पूर्व विधायक धमतरी,विनोद चंद्राकर पूर्व विधायक महासमुंद, व भाजपा से वर्तमान विधायक अजय चंद्राकर कुरूद व रामू रोहरा पुर्व जिला अध्यक्ष भाजपा, अलका चंद्राकर विधायक प्रत्याशी महासमुंद इन नामों की चर्चा जोरों पर है। प्रत्याशी चयन हेतु दोनो राष्ट्रीय पार्टी में गंभीर विचार मंथन का दौर जारी है।अब देखने वाली बात होगी की इस बार भी सोशल इंजीनियरिंग का फार्मूला को ही लागू करेंगे या छोड़ेंगे। ऊंट किस करवट बैठेगी ये समय ही तय करेगा।

No comments