Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ: OPS जाऱी रखने की घोषणा के लिए मुख्य्मंत्री छग. टीचर्स एसोसिएशन संघ ने किया धन्यवाद....शिक्षक LB संवर्ग के लिए जब तक प्रथम नियुक्ति तिथि से सेवा की गणना नही की जाएगी तब तक पुरानी पेशन दूर की कौड़ी

  छत्तीसगढ कौशल न्युज रायपुर:- छत्तीसगढ़   मुख्यमंत्री   विधानसभा में आज प्रश्नकाल के समय OPS और NPS से सबंधित बहुत से प्रश्नों के उत्तर वित...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ मुख्यमंत्री विधानसभा में आज प्रश्नकाल के समय OPS और NPS से सबंधित बहुत से प्रश्नों के उत्तर वित्तमंत्री ओ पी चौधरी ने देते हुए स्पष्ट किया कि विष्णुदेव सरकार पूर्व सरकार द्वारा घोषित OPS को बंद नही करेगी। सरकार की इस घोषणा का छ ग टीचर्स एसोसिएशन ने स्वागत किया है। संघ के ब्लाक अध्यक्ष दिनेश कुमार साहू ने OPS जारी रखने के निर्णय से प्रसन्नता व्यक्त करते हुए विश्नुदेव सरकार का धन्यवाद किया है परन्तु उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय और वित्त मंत्री ओ पी चौधरी से आग्रह किया है कि शिक्षक LB संवर्ग के लिए कुछ नियमों मे आवश्यक संशोधन की आवश्यकता है, लगभग 2 लाख शिक्षक LB संवर्ग, OPS के लाभ से वँचित हो रहा है क्योंकि उनकी सेवा गणना उनके संविलियन तिथि से की जारी है, इस तरह जब 2018 से यदि सेवाकाल की गणना होगी तो अधिकांश शिक्षक LB संवर्ग या तो पूर्णतः OPS से वँचित हो जाएंगे,उनका कोई पेंशन नही बनेगा, और जिनका पेंशन बनेगा भी तो वह पूर्ण पेंशन से वँचित रहेगा। पूर्ण पेंशन से आशय है अंतिम वेतन का 50% वेतन राशि, वर्तमान नियम अनुसार छ्ग मे पूर्ण पेंशन तभी मिलता है जब कर्मचारी की सेवा अवधि 30 वर्ष का हो। संविलियन से पहले शिक्षाकर्मी के रूप मे प्रदेश के स्कूलों की बागडोर संभाले शिक्षक LB संवर्ग, संविलियन तिथि 2018 से सेवा गणना करने से एक भी शिक्षक LB संवर्ग पूर्ण पेंशन नही पा सकता। अतः पूर्ण पेंशन हेतु इस संवर्ग की पुरानी सेवा गणना इनकी प्रथम नियुक्ति से सेवा गणना करना और न्यूनतम सेवा का अवधि 30 वर्ष से 20 वर्ष किया जाना चाहिए।

जिला कोषाध्यक्ष आर डी साहू और जिला उपाध्यक्ष एन आर बघेल ने कहा कि प्रदेश के सबसे बड़े कर्मचारी समूह शिक्षक LB संवर्ग को OPS और पूर्ण पेंशन का पुरा लाभ मिले इसके लिए छ्ग शासन पुनः पेंशन मामले की समीक्षा कर व्यवहारिक रूप से आ रही दिक्क़तो को दूर करना चाहिए, और सबको पुरानी पेंशन का लाभ मिले ऐसा पहल करना चाहिए। वित्तमंत्री श्री चौधरी जी द्वारा की गई OPS को जारी रखने की घोषणा ने कर्मचारियों को चिंतामुक्त किया है, इसके लिए छ्ग शासन का अभिनंदन। शिक्षक LB संवर्ग की समस्याओ का स्थाई समाधान होना अत्यंत आवश्यक है। उम्मीद है जल्द सकरात्मक परिणाम निकलेगी। DA की लिए कर्मचारियों को और प्रतीक्षा नही करानी चाहिए। अशोक साहू, लोमस साहू, मिथलेश साहू, जसवंत साहू , गोविंद साहू , हेमुराम मरकाम, तुकेशवर गहिवारे, रवि साहू, विसेन तिवारी, महेश साहू, नेतराम साहू, कोमल साहू, लीला राम कुर्रे, गेंद लाल मारकंडे ,गोपाल देवांगन, नरेंद्र कुमार वर्मा, किशोर साहू संतोष कोशरे, श्रीमती नीलकमल चंद्राकर, उर्वशी साहू आदि पदाधि कारियो ने सरकार से उपरोक्त मांगो पर जल्द से जल्द निर्णय लेने की मांग की है।

No comments