Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

271वर्ष पुरानी श्री राम मंदिर कुरूद में कल भक्त खेलेंगे, भगवान के साथ फूलो की होली

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरुद:- नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल (पुराना बाज़ार) से जुड़ा हुआ प्राचीन श्रीराम मंदिर जो ल...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरुद:- नगर में प्रतिवर्ष की भांति इस वर्ष भी नगर के हृदय स्थल (पुराना बाज़ार) से जुड़ा हुआ प्राचीन श्रीराम मंदिर जो लगभग 271वर्ष पुरानी मंदिर है जहा भक्त भगवान के साथ फूलो से होली खेलेंगे, साथ ही इस उत्सव में नंगाड़े की थाप पर फाग गीत गाते हुए फूलों की होली के साथ उत्सव की खुशियां बिखेरी जाएंगी।

           इस पावन धाम पर बसंत उत्सव मनाया जाता रहा है। जहां नगर के धर्म एवं कलाप्रेमी एकत्र होकर भगवान श्रीराम चन्द्रजी का आर्शीवाद लेकर उनके चरणों में पुष्प अर्पित कर फाग गीत गाते हुए होली के उत्सव की खुशियां बिखेरते है। पूरे नगर में होली के बाद रँगपचमी पर मनाए जाने वाले इस उत्सव की एक अलग पहचान है। जिसका आनंद देखते ही बनता है। यह प्रभु श्रीराम चन्द्र जी के साथ अवध के फूलों की होली का आनंद लेते है।

 बसन्त उत्सव का कुछ यूं होता है नजारा

          हर जगह फूलों के साथ एक असाधारण आश्चर्यजनक बासंती की होली मनाई जाती है। फूलों और ताजा खिलने वाली मालाओं से प्रभु श्री राम को भव्य रूप में सजाया जाता है। भक्त उत्साही इस शानदार उत्सव में शामिल होंगे, प्राचीन श्रीराम मंदिर स्थल के अंदर एक अनोखे और उत्साह के साथ यह पर्व मनाया जाता है, यह प्यारा पुष्प उत्सव इस मायने में अनूठा है कि यह संथेतिक सूखे या गीले रंगों के साथ नहीं खेला जाता है। इसके बजाय, यह अनेक रंग बिरंगे फूलो की पंखुड़ियों के साथ खेला जाता है।

No comments