Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

लोकतंत्र के महापर्व में भागीदारी, हम सब की जिम्मेदारी

  छत्तीसगढ कौशल न्युज कुरूद:- लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते,...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज

कुरूद:- लोकतंत्र के इस महापर्व में हम सब की भागीदारी एक नैतिक जिम्मेदारी है। मतदान से हम सिर्फ सरकार को ही नहीं चुनते, बल्कि अपनी दिशा व दशा तय करते हैं। वोट से आने वाले परिणाम को हम जनादेश यानी जन का आदेश कहते हैं। जो यह तय करता है कि उनका प्रतिनिधित्व कौन करेगा। इसलिए हर नागरिक का कर्तव्य बढ़ जाता है कि वह मतदान कर अपना प्रतिनिधि चुने। मतदान न कर हम औरों द्वारा चुने गए प्रतिनिधि को अपना प्रतिनिधित्व करने की जिम्मेदारी दे देते हैं। इसलिए यह हम सब की जिम्मेदारी बनती है कि वोट देकर लोकतंत्र की प्रक्रिया का हिस्सा बनें और मतदान के योगदान से क्षेत्र, प्रदेश, और देश के विकास की दिशा तय करे।

      भागीदारी निभाएं व औरों को भी मतदान करने के लिए प्रेरित करें। लोकतांत्रिक देश में जनता की ओर से सरकार बनाई जाती है। यह तभी संभव है जब हम अपने मत का प्रयोग करें। भारत जैसे विशाल देश में लोकतांत्रिक व्यवस्था का बहुत महत्व है। मतदान केंद्रों पर पहुंचकर जिले के लोग अधिक से अधिक मतदान करें।

No comments