Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शुक्रवार को राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद लोकसभा सीट में मतदान

  छत्तीसगढ कौशल न्युज रायपुर:-  छत्तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में वोट डाले जायेंगे, एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को लोक...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज

रायपुर:- छत्तीसगढ़ की तीन सीटों राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद में वोट डाले जायेंगे, एक दिन बाद यानी 26 अप्रैल को लोकसभा चुनाव के दूसरे चरण का मतदान संपन्न होगा। लिहाजा इन लोकसभा क्षेत्रों के लिए आज से चुनाव प्रचार का दौर थम जाएगा। दरअसल देशभर में सात जबकि छत्तीसगढ़ में तीन चरणों में चुनाव संपन्न होने हैं। पहले चरण का मतदान 19 अप्रैल को संपन्न हुआ था। तब छग के एकमात्र सीट बस्तर में मतदान हुआ था। इसी तरह 26 अप्रैल को होने वाले देश के तीसरे और प्रदेश के दूसरे चरण में राजनांदगांव, कांकेर और महासमुंद जबकि तीसरे और अंतिम फेज में शेष सात सीटों पर वोटिंग होगी। 

कांकेर, महासमुंद और राजनंदगांव लोकसभा सीट राजनीतिक दृष्टिकोण से काफी महत्वपूर्ण हैं। राजनंदगांव से कांग्रेस के टिकट पर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल चुनाव लड़ रहे हैं। भूपेश बघेल का मुकाबला 2019 के सांसद संतोष पांडे से है। बीजेपी ने इस बार भी संतोष पांडे पर दांव लगाया है। महासमुंद से गृह मंत्री रहे ताम्रध्वज साहू को कांग्रेस ने चुनावी मैदान में उतारा है।

No comments