Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरूद में मनाया विश्व मज़दूर दिवस

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद:- मजदूर मानव समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण हिस्सा है। 1 मई को विश्व मज़दूर दिवस के अवसर पर राजमिस्त्री संघ के त...

 



छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- मजदूर मानव समाज के निर्माण के महत्वपूर्ण हिस्सा है। 1 मई को विश्व मज़दूर दिवस के अवसर पर राजमिस्त्री संघ के तत्वावधान में युनियन कार्यालय के पास कार्यक्रम आयोजित किया गया। जिसके मुख्य अतिथि भानु चन्द्राकर नेता प्रतिपक्ष न पं कुरूद थे। कार्यक्रम के अध्यक्ष जे.के. लक्ष्मी परिवार के डीलर प्रमुख अग्निहोत्री, विशिष्ट अतिथियों में बिल्डिंग एसोसिएट के ओम प्रकाश केला,जे.के. लक्ष्मी कुरूद के डीलर अतुल केला, आशीष केला, समीर चन्द्राकर, राजमिस्त्री संघ अध्यक्ष ओम प्रकाश यादव आदि रहे।

        मजदूर दिवस पर आयोजित कार्यक्रम में भानु चन्द्राकर ने सभी मज़दूर भाईयो बहनों को बधाई देते हुए कहा मज़दूर मानव समाज के महत्वपूर्ण हिस्सा है। दैनिक उपयोगों के निर्माण में आपके योगदान अविस्मरणीय है। आप चाहें तो मुख्यमंत्री बन सकते हैं बना सकते है। हम सब लोगों का सच्चे आदर्श आप ल है। कुरूद में आप लोगों के द्वारा यह कार्यक्रम निरंतरता रहना चाहिए, अच्छे कार्य करने वाले कई मज़दूर भाई बहनों का सम्मान भी किया गया। इस दौरान अग्निहोत्री ने कहा कुरूद में मज़दूरों का उत्सव मनाया जा रहा है, यहाँ के एकता अखंडता युनियन की मिशाल है, आप लोगों का सम्मान सच्चे सेवकों रूप में सम्मान है, जे के लक्ष्मी परिवार आप सभी मज़दूर भाई बहनों का अभिनंदन करती है।

         इस अवसर पर राजमिस्त्री संघ द्वारा भगवान विश्वकर्मा जी का नगर में शोभायात्रा निकालकर युनियन कार्यालय के पास सम्मान कार्यक्रम आयोजित किया गया जिसमें युनियन के सैंकड़ों मज़दूर साथियों ने कार्यक्रम में हिस्सा लिये, अतिथियों का युनियन द्वारा अभिनंदन भी किया गया, एक दूसरे को बधाई देकर वर्ष भर दैनिक कार्यों के प्रति समर्पित मज़दूरों का मुख्य अतिथि एवं अतिथियों द्वारा सम्मानित भी किया गया।

No comments