Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

निःशुल्क शैक्षिक कैरियर मार्गदर्शन शिविर का धमाकेदार शुभारंभ

  छत्तीसगढ कौशल न्युज  कुरूद: - परिक्षेत्र साहू समाज बानगर के तत्वाधान में कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा 1मई से 30मई तक आयोजित ग्रीष्म कालीन...

 


छत्तीसगढ कौशल न्युज 

कुरूद:- परिक्षेत्र साहू समाज बानगर के तत्वाधान में कर्मचारी प्रकोष्ठ द्वारा 1मई से 30मई तक आयोजित ग्रीष्म कालीन निः शैक्षिक एवं कैरियर मार्गदर्शन शिविर का शानदार आगाज आदरणीय तेजन साहू संरक्षक, कौशल साहू सचिव, महेंद्र साहू ,विकास साहू, कामराय साहू, त्रिवेणी साहू, पद्ममनी साहू के आतिथ्य में मां कर्मा, स्वामी विवेकानंद , ड्रा सर्वपल्ली राधाकृष्णन की छायाचित्र में पूजन वंदन कर राष्ट्रगान के साथ प्रारंभ किया गया। तत्पश्चात उपस्थित अतिथियों का स्वागत वंदन अभिनंदन किया गया।

          कार्य क्रम के शुभारंभ दिवस में लगभग 101बच्चो की उपस्थिति हुई ।सभी बच्चो को आगामी दिवसों में अपने दोस्तों को लाने हेतु प्रेरित करते हुए अतिथियों का विचार मार्गदर्शन हेतु आमंत्रित किया गया।

          इस अवसर पर जिला साहू समाज कर्मचारी प्रकोष्ठ महासचिव मनोज साहू द्वारा संचालन करते हुए ,समर कैंप के उद्देश्य पर प्रकाश डालते हुए कहा कि ,इस शिविर में सर्व समाज के बच्चो की शैक्षणिक उत्तरोत्तर प्रगति हेतु अवकाश के अवसर पर,गर्मी की इस महासमर में शिक्षको के समय का सदुपयोग करना बच्चो के लिए शैक्षिक वातावरण निर्मित करना विषयगत डाउट्स को क्लियर करना वैज्ञानिक सोच पैदा करना समाज में समता ,समानता, संबद्धता, समृद्धि, स्वालंबी जीवन जीने की कला ,सांस्कृतिक शिक्षा ,योग शिक्षा, संगीत कला, शिक्षा में सामुदायिक सहभागिता सुनिश्चित करना ,नैतिक मूल्य परक शिक्षा,आध्यात्मिक शिक्षा बच्चो को अपने कैरियर बनाने में दिशा निर्धारण कर मार्गदर्शन प्रदान करना इत्यादि बताया गया।

              उपरोक्त उद्देश्य की पूर्ति हेतु विषय विशेषज्ञों की टीम तय की गई है जिसमे गणित ,विज्ञान ,भौतिकी,रसायन अंग्रेजी, स्पोकन इंग्लिश ,कॉमर्स ,संगीत कला, प्रतियोगी परीक्षाएं, व कक्षा 1 से 8 तक पढ़ने वाले सभी बच्चो के लिए परिक्षेत्र के सभी 12 ग्रामों में 10दिवस का समर कैंप 5मई से संचालित किया जवेगा। जिसमे विषय विशेषज्ञों द्वारा नियमित कक्षा का संचालन किया जाना सुनिश्चित किया गया है।

         कार्यक्रम के अवसर पर भुनेश्वर साहू रविन्द्र साहू ,सोमन लाल काम राय खिलेश्वर साहू ,रोशन साहू, ,मनोज साहू ,कौशल साहू, तुकेश्वर साहू, प्रदीप सोनबेर, ईश्वर साहू ,तेजराम साहू, रेशम साहू ,भूपेंद्र साहू, उज्वला सिन्हा ,अवनीश तिवारी,डोमन बंजारे ,शिव कुमार तारक ,भारती साहू, शेखन साहू ,बलराम साहू ,लुकेश साहू हरीश साहू, विकास साहू, चिंता राम के साथ विषय विशेषज्ञ शिक्षक/शिक्षिकाए व परिक्षेत्र एवं ग्रामीण साहू समाज के पदाधिकारि गण उपस्थित थे। कार्य क्रम का संचालन रविन्द्र साहू, मनोज साहू द्वारा किया गया।

No comments