Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

झमाझम बारिश इन जिलों के लिए भी मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। मौसम सुहावना हो गया है। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को हालाकान कर दिया था। मौसम के करवट बदलने से लोगों को र...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। मौसम सुहावना हो गया है। दिनभर तेज धूप और उमस ने लोगों को हालाकान कर दिया था। मौसम के करवट बदलने से लोगों को राहत महसूस हो रही है। बादल अपने तेवर दिखा रहे हैं। 

बादलों की गरजना जारी है। धीरे-धीरे आसमान में काले बादलों का डेरा जम रहा है। हल्की बूंदाबांदी शुरू हो गई है। ऐसा लग रहा है कि लोगों को राहत देने वर्षा रानी आ गई है।

 मौसम विभाग के जारी अलर्ट के मुताबिक शनिवार को प्रदेश अधिकांश स्थानों पर हल्की से मध्यम वर्षा होने या गरज चमक के साथ छींटे पड़ने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर भारी से अति भारी वर्षा भी होने की संभावना है। 

भारी वर्षा का क्षेत्र मुख्यत: रायपुर संभाग और बस्तर संभाग के जिले रहने की संभावना है। प्रदेश में एक-दो स्थानों पर गरज चमक के साथ आकाशीय बिजली गिरने की भी संभावना है। प्रदेश में अधिकतम तापमान में विशेष परिवर्तन होने की संभावना नहीं है।

No comments