Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

छत्तीसगढ़: दो पक्षों में खून-खराबा...लड़कों ने एक दूसरे के ऊपर फेंके गरम तेल...लाठी-डंडे से की पिटाई...

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रवि सोनकर भिलाई । कैंप और मरोदा इलाके के लड़कों के बीच में ताबड़तोड़ विवाद हुआ। विवाद इतना कि एक-दूसरे के खून निकलते तक ...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रवि सोनकर भिलाई । कैंप और मरोदा इलाके के लड़कों के बीच में ताबड़तोड़ विवाद हुआ। विवाद इतना कि एक-दूसरे के खून निकलते तक मारापीटी। चार लड़कों को पूरे मोहल्ले वालों ने मिलकर पीटा। इन चार लड़कों ने भी खूब मारापीटी की। जी हां, पूरा विवाद स्टेशन मरोदा इलाके में हुआ। यह इलाका रिसाली निगम क्षेत्र में आता है। जो दुर्ग ग्रामीण विधानसभा का एक हिस्सा है। दुर्ग ग्रामीण विधानसभा के विधायक सूबे के गृहमंत्री ताम्रध्वज साहू हैं।

पूरा मामला आपको समझाते हैं। स्टेशन मरोदा इलाके में शुक्रवार की सुबह सब्जी-पूरी खाने गए शारदा पारा कैम्प-2 क्षेत्र के युवकों के साथ सुभाष नाश्ता सेंटर के संचालक के साथ जमकर विवाद हुआ। विवाद इतना बढ़ा कि भीड़ जुटी और भीड़ ने भी संचालक के साथ मिलकर युवकों की जमकर पिटाई कर दी।

विवाद गर्म तेज में 100 का नोट और पापड़ तलने को लेकर शुरू हुआ। विवाद यही नहीं थमा, युवकों ने अपने साथियों को भी मौके पर बुला लिया। इसके बाद दोनों पक्षों में फिल्मी स्टाइल में मारपीट शुरू हो गई। किसी ने इसका पूरा वीडियो बना लिया। यह वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हो गया। इसके बाद पुलिस हरकत में आई। मौके पर पहुंची और दोनों पक्षों को थाने लेकर पहुंच गई। बहरहाल इस पूरे मामले में जांच जारी है।

 आखिर हुआ क्या था...यह भी जानिए

इस विवाद में कैम्प क्षेत्र में रहने वाले योगेश और उसके एक साथी सतीश का किरदार अहम है। दोनों सुबह करीब साढ़े 10 बजे पूरी-सब्जी खाने सुभाष नाश्ता सेंटर स्टेशन मरोदा पहुंचे थे। उसने होटल संचालक को पहले पूरी तलने कहा। इस पर दुकान संचालक ने तेल गर्म करने की बात कही। योगेश और सतीश ने 100 का नोट निकाला और उसे भी तलने कहा। ये बात दुकान संचालक को थोड़ी जमी नहीं। इस बीच पास रखे पापड़ को भी फेंककर तलने कहा। इस पर दोनों पक्षों में विवाद बढ़ गया। संचालक ने गर्म तेल योगेश और सतीश पर फेंक दिया।

योगेश और सतीश वहां से चले गए। उन्होंने इसकी जानकारी ऋषभ सोनी को दी। ऋषभ सुबह करीब 11.30 बजे प्रेम, अनुराग के साथ मौके पर पहुंचा। जहां पांचों ने संचालक से गाली गलौच शुरू कर दी। घटना के दौरान मौके पर 100 से ज्यादा लोग जुटे। इस बीच सड़क पर ही दोनों पक्षों द्वारा जमकर लाठियां भांजी गई। भीड़ में शामिल लोग भी डंडे से मारपीट करने लगे। किसी ने सतीश और ऋषभ पर चाकू से हमला किया। सतीश के सीने में गंभीर चोंटें आई है। 

गरम तेल से प्रेम और योगेश का चेहरा झुलस गया है। नेवई पुलिस ने सुभाष नाश्ता सेंटर समेत अन्य के खिलाफ धारा 294, 506, 323, 324 और 34 के तहत केस दर्ज कर लिया है। इस पूरे मामले में वॉयलर हुए वीडियो के आधार पर पुलिस आरोपियों तक पहुंचने की जुगत में है। अब तक केवल सुभाष नाश्ता संचालक की पहचान हो पाई है। घटना के बाद से पूरे क्षेत्र में तनाव है। देर रात तक पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक लोगों को हिरासत में लिया है। उनसे पूछताछ की जा रही है।

No comments