Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुदरती ब्यूटी पाने के लिए चेहरे पर ऐसे लगाए गेहूं के आटे का फेसपैक

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज गेहूं का आटा विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेहत के लिए आटा काफी गुणकारी होता है। उतना ही चेहरे के लिए गेहू...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

गेहूं का आटा विटामिन और पोषक तत्वों से भरपूर होता है। सेहत के लिए आटा काफी गुणकारी होता है। उतना ही चेहरे के लिए गेहूं का आटा काफी अच्छा माना जाता है। गेहूं के आटे से आप कम खर्चे में फेसपैक तैयार कर सकते हैं। अगर आप चेहर पर गेहूं के आटे का फेसपैक लगाते हैं, तो इससे आपके चेहरे की डेड स्किन कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी। चलिए जानते हैं कैसे तैयार करें गेहूं के आटे का फेस मास्क …..

गेहूं में फाइबर की मात्रा की अधिक होती है। फाइबर शरीर के विषाक्त पदार्थों को निकालने में मददगार होता है। आटे के फेसपैक से मुंहासे की समस्या कम होती है। इसके अलावा गेहूं में जिंक और विटामिन ई अधिक पाया जाता है, जो चेहरे के खूबसूरत और स्वस्थ बनाने में हमारी मदद करता है।

अगर आपकी त्वचा ऑयली है, तो इसके लिए सबसे पहले 4 चम्मच गेहूं का आटा लें। इसके बाद इसमें 2 चम्मच गुलाब जल, दूध की कुछ बूंदे और 2 चम्मच शहद डालें। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पैक को अपने चेहरे पर लगाएं। इससे कुछ ही दिनों में आपका चेहरा दमकने लगेगा। सप्ताह में करीब दो बार इस पैक को जरूर लगाएं। इन सभी चीजों को अच्छी तरह से मिलाएं। अब इस पेस्ट को अपने गर्दन पर लगाएं। इससे आपके चेहरे की थकान कुछ ही दिनों में गायब हो जाएगी। इसके साथ दी चेहरे पर निखाए आएगा।

स्वस्थ स्किन के लिए चेहरे की केयर करना बहुत ही जरूरी होता है। इसके लिए सबसे पहले चार चम्मच गेहूॆ लें। इसमें दो चम्मच गुलाब जल और एक अंडा डालें। इसमें थोड़ शहद और ग्लिसरीन मिलाएं। अब इस पेस्ट को अच्छी तरह मिलाएं और चेहरे पर लगाएं। करीब 15 से 20 मिनट तक इस पैक को अपने चेहरे पर सूखने के लिए छोड़ दें। इसके बाद चेहरे को अच्छी तरह से धो लें। इससे आपका चेहरा हेल्दी होगा। साथ ही चेहरे पर निखार नजर आएगी।


   संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments