Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

धूमधाम हर्षोल्लास से मनी दीपावली नगर सहित ग्रामीणों ने परंपरागत तरीके से की पूजा अर्चना

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज चन्दन शर्मा रिपोर्ट... कुरुद । प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी विसर्जन का उत्सव कुरूद नगर और ग्रामीण...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

चन्दन शर्मा रिपोर्ट...

कुरुद । प्रकाश पर्व दीपावली, गोवर्धन पूजा और गौरा-गौरी विसर्जन का उत्सव कुरूद नगर और ग्रामीण अंचलों में परंपरागत तरीके से हर्षोल्लास एवं धूमधाम से मनाया गया।तथा लोगो ने अपने स्नेहिजनो को मिष्ठान्न आदि खिलाकर बधाईयाँ दी। 

 इंदिरा नगर, संजय नगर, सरोजनी चौक, दानीपारा, पचरीपारा, सिरसा चौक, बजरंग चौक, गोड़ पारा सहित गांवों गाँव में गौरा-गौरी की स्थापना के साथ आज विसर्जन का सिलसिला शुरू हुआ।

विदित हो कि चार दिनों तक विवाह की विभिन्न रस्मों को विधि-विधान के साथ पूरा किया गया। जिसमे चतुर्दशी पर चूलमाटी लेकर गौरा-गौरी विवाह की शुरुआत धनतेरस के दिन से होती है।

चौदस के दिन सुबह चूलमाटी समेत अन्य रस्म होती है। दीपावली के दिन गौरा व गौरी की प्रतिमाओं के साथ विवाह की रस्में पूरी की जाती हैं। गोवर्धन पूजा के दिन गौरा व गौरी की प्रतिमा का तालाबों व नदियों में विसर्जन किया जाता है।

आज प्रतिमाओं की स्थापना करके शिव-पार्वती का ब्याह कराने की परंपरा निभाई गईं। रातभर गीत गाकर करसा परघाउनी करके गौरा चौरा में स्थापित किया गया। आज गोवर्धन पूजा के बाद गाजे-बाजे के साथ गौरा-गौरी को तालाब में विसर्जित किया गया।

श्रद्धालुओं ने साकड़ मरवाकर अपनी आस्था प्रकट किया। वहीं गाेवर्धन पूजा पर किसानों ने गायो की पूजा कर खिचड़ी खिलाई। यादव बंधुओं ने गौ माता को सोहई बांधा। गांव के साहड़ा देव में गोवर्धन पूजाकर गांव की सुख शांति की कामना के साथ गोबर का तिलक लगाया।

साथ ही एक-दूसरे को दीपावली पर्व की बधाईयाँ भी दी। कूरुद नगर के संजय नगर में गौरा-गौरी विसर्जन के दौरान नगर पंचायत अध्यक्ष तपन चंद्राकर, ब्लॉक अध्यक्ष आशीष शर्मा, जिला महामंत्री प्रमोद साहू, पार्षद देवव्रत साहू गौरा-गौरी की पूजा अर्चना कर सुख समृद्धि की कामना की। इस दौरान बड़ी संख्या में नगर जन एवं श्रध्धालू उपस्थित रहे।

No comments