Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर । छत्तीसगढ़ टीचर्स  एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व में सचिव स्कूल शिक...

 


छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर । छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व में सचिव स्कूल शिक्षा एवम डी पी आई के नाम से  संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के कुमार को पद्दोन्नति में काउंसलिंग के आधार पर पदांकन,पद्दोन्नति हेतु पदों की संख्या,सहित अन्य विषयों पर चर्चा कर मांग पत्र सौंपा ।

मांग पत्र में शामिल बिंदु -

1- पदोन्नति हेतु पहले व्याख्याता,प्रधान पाठक पूर्व माध्यमिक शाला,उच्च वर्ग शिक्षक,प्रधान पाठक प्राथमिक शाला के पद पर क्रमशः पदोन्नति दिया जाए।

2- प्राचार्य पद पर वन टाइम रिलेक्सेशन का लाभ देते हुए व्याख्याता एल बी को प्राचार्य पद पर पदोन्नति दिया जाए।

3- व्यायाम शिक्षक को सहायक क्रीड़ा अधिकारी व क्रीड़ा परिसर कोच के पद पर पदोन्नति दिया जाए।

4- व्यायाम शिक्षक के रिक्त पद पर बी पी एड धारकों को पदोन्नति दिया जाए।

5- ग्रंथपाल के रिक्त पद पर बी लिब धारकों को पद्दोन्नति दिया जाए।

6- डबल स्नातक को पात्र मानते हुए पद्दोन्नति दिया जाए।।              

7- सहायक शिक्षक विज्ञान को पद्दोन्नति का लाभ दिया जाए।

8- शिक्षक एल बी ग्रँथपाल को शिक्षक एल बी की वरिष्ठता सूची में शामिल कर पदोन्नति दिया जावे।

9- समस्त पदों में पद्दोन्नति काउंसलिंग के आधार पर किया जाए।

10- 1जुलाई 2018 व 1जुलाई 2019 को संविलियन से वंचित शिक्षकों तकनीकी त्रुटि मानते हुए वरिष्टता सूची में नाम शामिल करने।

चर्चा के दौरान संयुक्त सँचालक ने कहा कि सभी माँगो पर सहानुभूति पूर्वक विचार किया जावेगा,

जिससे अधिक से अधिक शिक्षक संवर्ग एल बी को लाभ मिल सके।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश उपाध्यक्ष व सँभाग प्रभारी देवनाथ साहू, प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर,प्रांतीय महिला प्रतिनिधि अंजली परिहार,ओमप्रकाश सोनकला जिलाध्यक्ष रायपुर जिला महिला प्रतिनिधि टिकेश्वरी साहू,जागृति साहू  जिला सचिव धमतरी बलराम तारम जिला उपाध्यक्ष नन्द कुमार साहू,मनोज मुछावड जिला उपाध्यक्ष महासमुंद वीरेंद्र कुमार नर्मदा, गजानन्द प्रधान श्रीकांत प्रधान ब्लॉक् अध्यक्ष तिल्दा गोपाल वर्मा आदि उपस्थित रहे।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments