Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

*संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर को टीचर्स एसोसिएशन ने सौंपा मांग पत्र*

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व में आज संयुक्त संचाल...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

रायपुर। छत्तीसगढ़ टीचर्स एसोसिएशन के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवम संभाग प्रभारी देवनाथ साहू के नेतृत्व में आज संयुक्त संचालक शिक्षा संभाग रायपुर के कुमार सर से पद्दोन्नति हेतु त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची शीघ्र प्रकाशित करने एवम सहायक शिक्षकों का शिक्षक पद पर पदोन्नति होने पर कार्यभार ग्रहण न करने वालों को प्राथमिक शाला प्रधान पाठक के पद पर पदोन्नति का लाभ प्रदान करने की मांग व अन्य बिंदुओं पर विस्तार से चर्चा की गई।चर्चा के दौरान संचालक महोदय ने कहा कि माननीय न्यायालय के निर्णय के तुरंत बाद पदोन्नति की कार्यवाही की जावेगी इस हेतु एक दो दिनों में जिले एवम सँभाग स्तर पर त्रुटि रहित वरिष्टता सूची जारी किया जावेगा।

शिक्षक पद पर पदोन्नति उपरांत कार्यभार ग्रहण न करने वाले शिक्षक संवर्ग से पदोन्नति के पूर्व सहमति लेने का निर्देश जारी करने की बात कही गयी।पूरे प्रदेश में पदोन्नति हेतु डी पी आई से शीघ्र निर्देश जारी होने की जानकारी दी गयी जिससे त्रुटि रहित वरिष्ठता सूची एवम पदोन्नति आदेश जारी हो सके। संघ प्रतिनिधियों ने रायपुर सँभाग से जारी पदोन्नति के पदों की संख्या को कम बताया उस पर उन्होंने कहा कि रिक्त पदों की संख्या और बढ़ेगी।

उक्त सभी माँगो पर शीघ्र कार्यवाही करते हुए पदोन्नति प्रक्रिया संपन्न करने की मांग की गई, 

जिससे अधिक से अधिक शिक्षक संवर्ग एल बी को लाभ मिल सके।प्रतिनिधि मंडल में प्रदेश कोषाध्यक्ष शैलेंद्र पारीक, प्रदेश संगठन सचिव योगेश सिंह ठाकुर,प्रदेश संयुक्त सचिव आयुष पिल्ले,ओमप्रकाश सोनकला जिलाध्यक्ष रायपुर, डॉ भूषण लाल चंद्राकर जिलाध्यक्ष धमतरी ,परमेश्वर निर्मलकर जिलाध्यक्ष गरियाबंद, जिला सचिव सुरेश केला, नन्दकुमार रामटेके कोषाध्यक्ष, भगवंत कुटारे महामंत्री,रमेश यादव ब्लॉक अध्यक्ष मगरलोड, सचिव शेष नारायण साहू आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे।

    संपादक

प्रदीप गंजीर ( छ. ग.)

मो. 9425230709

No comments