Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

सुपोषण चौपाल के तहत जोरातराई में हुआ गोदभराई रस्म

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- सुपोषण चौपाल के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जोरातराई (सिलौटी) में गर्भ...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सुपोषण चौपाल के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आंगनबाड़ी केंद्र जोरातराई (सिलौटी) में गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं अन्नप्राशन का कार्यक्रम रखा गया। जहां गायत्री परिवार से आमंत्रित सदस्य ने दीपयज्ञ कर गर्भवतियों का पुष्वन संस्कार कराया।सरपंच सविता गंजीर के मुख्य आतिथ्य में सात गर्भवती महिलाओं का गोदभराई एवं एक बच्ची अनन्या साहू का अन्नप्राशन भी कराया गया। सभी गर्भवतियों को आंगनबाड़ी से श्रीफल, रेडी टू ईट का पैकेट, अंकुरित बीज , गुड़ एवं अंशदान प्रदान कर खीर-पूड़ी खिलाया गया। इसके पूर्व गायत्री परिवार सिलौटी के सदस्य चंद्रवती साहू एव नेमसिंह सिन्हा द्वारा दीप यज्ञ कर गर्भवतियों को विभिन्न संस्कारो के बारे में जानकारी दिया गया। 

 स्वस्थ रहने गर्भवतियों को दिए आवश्यक टिप्स

इस दौरान सरपंच सविता गंजीर ने कहा कि सभी महिलाओं को अपने दैनिक जीवन में स्वस्थ रहने के लिए पर्याप्त मात्रा में पोषण की जरूरत होती है। पोषण की कमी होने से महिला में खून की कमी हो जाती है, और वह कुपोषण का शिकार हो जाती है। महिला बाल विकास विभाग की पर्यवेक्षक खिलेश्वरी सोनवानी ने सातों गर्भवती महिलाओं पूजा साहू, परमेश्वरी साहू, सुनीता साहू, गिरजा साहू, नामिन, लोकेश्वरी एव कल्याणी की गोद भराई रस्म के दौरान आवश्यक टिप्स देते हुए गर्भावस्था में महिला के साथ खान-पान का ध्यान, जागरूकता में एंबुलेंस का नंबर एवं अन्य जरूरी जानकारी दी गई। 

इस अवसर पर आंगनबाड़ी कार्यकर्ता देहुति साहू, सहायिका पुष्पा विश्वकर्मा, पंचगण रश्मि साहू, खेमलता साहू, पूर्व पंच पेमिन साहू, मितानिन केशरी साहू, केंवरा साहू, सदस्यगण रोहिणी, रैमन, माधुरी, तेजकुमारी, मिलो साहू सहित ग्रामीणजन उपस्थित थे।

No comments