Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में विश्व जल दिवस पर जल की महत्ता का हुआ वर्णन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद :-  शासकीय माध्यमिक शाला डिपो रोड संजय नगर में विश्व जल दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ  उपाध्यक्...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद :- शासकीय माध्यमिक शाला डिपो रोड संजय नगर में विश्व जल दिवस मनाया गया। समारोह का शुभारंभ  उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू व  सभापति मनीष साहू ने किया। उपाध्यक्ष मंजू प्रमोद साहू ने जल की महता पर प्रकाश डालते हुए छात्र-छात्राओं को आवश्यकतानुसार पानी के  उपयोग का वर्णन किया । सभापति मनीष साहू ने बच्चों को  पानी के सदुपयोग तथा अनावश्यक रूप से पानी के दुरुपयोग को रोकने की बातें अमल में लाने की बात कही। उन्होने कहा कि जल है तो कल है। 

जल के उचित स्रोत हेतु घरो में रैन हारवेस्टिंग बनाना चाहिये।संस्था के प्रधानपाठक उत्तम लाल साहू ने जल की महता पर प्रकाश डालते हूये कहा कि जल ही जीवन है। विज्ञान शिक्षिका मरियम शेख ने पृथ्वी में कुल जल की मात्रा एवं मानव जीवन के उपयोगी जल की मात्रा पर प्रकाश डाला। कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने भी जल संरक्षण हेतु जल की की महता पर अपने विचार प्रकट किया तथा जल संरक्षण को लेकर संवाद किया।कार्यक्रम का संचालन भावेश चंद्रवंशी व आभार प्रदर्शन लक्ष्मी नारायण ध्रुव ने किया।

No comments