Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिला पिछड़ा वर्ग कांग्रेस का हुआ कार्यकर्ता सम्मेलन,नए पदाधिकारियो को दिया गया नियुक्ति पत्र, संगठन की मजबूती पर दिया गया जोर

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- गुरुवार को रेस्ट हाउस धमतरी में जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ ,इ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप धमतरी:- गुरुवार को रेस्ट हाउस धमतरी में जिला कांग्रेस अन्य पिछड़ा वर्ग का कार्यकर्ता सम्मेलन आयोजित हुआ ,इस कार्यक्रम में संगठन की मजबूती व विस्तार सहित डिजिटल सदस्यता अभियान की समीक्षा की गई ।इस दौरान नए पदाधिकारियों को मुख्य अतिथि नियुक्ति पत्र प्रदान किया गया।

            कार्यक्रम को सम्बोधित करते हुए मुख्य अतिथि अन्य पिछड़ा वर्ग कांग्रेस प्रदेश अध्यक्ष डॉ. चौलेश्वर चन्द्राकर ने प्रदेश सरकार की जनहित योजनाओं का वर्णन करते हुए आगामी समय मे भी इसे जारी रहने की बात कही।उन्होंने बताया कि हमारी सरकार ओबीसी सहित हर वर्ग के लिए काम कर रही है।जब से सरकार बनी है तब से प्रदेश में विकास की गंगा बह रही है।हम सभी को एकजुट होकर आगामी विधानसभा व लोकसभा चुनाव के लिए कमर कसनी होगी और जनता तक इसके प्रचार के लिए काम करना होगा। इसी तरह दुग्ध संघ के प्रदेश अध्यक्ष विपिन साहू,कांग्रेस जिलाध्यक्ष शरद लोहाना,महापौर विजय देवांगन,जनपद अध्यक्ष शारदा साहू,ओबीसी जिला अध्यक्ष गोविंद साहू लेखराज सिन्हा प्रदेश महासचिव सहित अन्य वक्ताओं ने भी भूपेश सरकार के अब तक के कार्यकाल को शानदार बताया।साथ ही विगत महीनों से जारी डिजिटल सदस्यता अभियान में अपना कीमती योगदान देने वाले कार्यकर्ताओं की तारीफ की गई।

       इस अवसर पर प्रदेश महिला कांग्रेस सचिव जगजीत कौर,जिला महामंत्री अमरदीप साहू,ओबीसी प्रदेश महामंत्री डॉ.गिरीश साहू,जिला पंचायत प्रतिनिधि तोषण साहू,जनपद उपाध्यक्ष राजेश साहू,जनपद सदस्य सन्तोष साहू,मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष डीहुराम साहू,तिलक राज सोनकर,परमानंद साहू,दयाराम साहू,पुरुषोत्तम सिन्हा,सुरेश साहू, उमेन्द्र सिन्हा, रवि निर्वाण,कुंवर सिंह साहू, हरिविनायक सिन्हा,घनश्याम साहू, हेमराज विश्वकर्मा,सन्तोष प्रजापति, पुखराज साहू,आशीष बंगानी ,होरीलाल यादव,लोकेश्वर साहू, डोमेलाल साहू,नीलमणी साहू,घनश्याम साहू,यशवंत साहू राजेंद्र कुमार,सागर कुमार ,भूपेंद्र साहू,मोहित देवांगन,हेमनाथ सिन्हा, उत्तम सिन्हा, पवन साहू,भागवत साहू,गनपत राम विश्वकर्मा, सुभाष सेन, छबिराम साहू,मुकुंद यादव,वीरू गायकवाड़, शेखन लाल साहू सहित कांग्रेसजन उपस्थित थे।

No comments