Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

निजी विद्यालय संचालक संघ विकासखंड कुरुद की बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन, गोविन्द मगर बने पुनः अध्यक्ष

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद :- मंगलवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक संघ विकासखंड कुरुद की बैठक जिला व ब्ल...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद :- मंगलवार को किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में निजी विद्यालय संचालक संघ विकासखंड कुरुद की बैठक जिला व ब्लॉक पदाधिकारियों की उपस्थिति में आहूत की गई। इस बैठक मे ब्लॉक की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया साथ ही नए शिक्षा सत्र 2022-23 के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चा हुई व सर्वसम्मति से प्रस्ताव पारित किया गया।

           कार्यक्रम की शुरुआत ज्ञानदायिनी मां सरस्वती की पूजा वंदना से हुई। तदुपरांत सर्वसम्मति से ब्लॉक ईकाई की नई कार्यकारिणी का गठन किया गया,जिसमें अध्यक्ष के रूप में विगत दो वर्षों से संघ के लिए अपना अमूल्य योगदान देने वाले गोविंद मगर (किरण पब्लिक स्कूल कुरुद) को पुनः अध्यक्ष चुना गया। इसी तरह उपाध्यक्ष के रूप में मनोज केला (इंवेचर स्कूल कुरुद), सचिव हितेंद्र साहू (महाश्वेता स्कूल सुपेला), सहसचिव रुबीना खान (किड्स लर्निंग स्कूल), कोषाध्यक्ष होमन साहू (गैलेक्सी सीनियर सेकेंडरी स्कूल) चुने गए है।

      साथ ही अपनी सक्रियता से ब्लॉक ईकाई से जिला में जाने वाले जिला उपाध्यक्ष तथा सहसचिव का चयन किया गया ब्लाक से सक्रिय सदस्य मनोज चंद्राकर को जिला उपाध्यक्ष व जेके साहू को जिला सहसचिव के रूप में चुना गया।

      जिला पदाधिकारियों व ब्लॉक कार्यकारिणी के पूर्व पदाधिकारियों ने अपने अनुभव साझा करते हुए नए पदाधिकारियो को बधाई देते हुए पूरी निष्ठा व ईमानदारी के साथ नए दायित्व के निर्वहन करने की बात कही।

        ततपश्चात नए शिक्षा सत्र के बेहतर संचालन के लिए विभिन्न विषयों पर चर्चाएं हुई जिसमें निर्णय लिया गया कि आरटीई के जांच में होने वाली समस्त समस्याओं तथा उनके निराकरण पर विस्तृत चर्चा की गई व सभी ने निर्णय लिया कि सत्र 2021-22 में आरटीई राशि प्रतिपूर्ति के सम्बन्ध में जिला तथा प्रदेश संगठन द्वारा शीघ्र मांग किया जाएगा।प्रवेश विशेष तौर पर प्राथमिक स्तर पर बिना टीसी के नही लेना है।स्कूल वाहन में भी वाहन शुल्क किलोमीटर के हिसाब से लिया जाएगा।बस तथा मैजिक दोनो वाहन के स्तर में एकरूपता रखने का प्रयास किया जाएगा।

          इस बैठक में जिला कार्यकारिणी से उपाध्यक्ष विनोद पांडेय,जिला सचिव टीआर सिन्हा, सदस्य तरुण भाण्डेय,भूपेश चौधरी, बसन्त गजेंद्र, मगरलोड ब्लॉक अध्यक्ष पारख दास मानिकपुरी,उपाध्यक्ष आदित्य शुक्ला, ब्लॉक के विभिन्न विद्यालयों से लोमस साहू गैलेक्सी कुरुद, आर एन साहू सनराइज कुरुद, अयूब खान एजे कुरुद , भारतीय संस्कृति विद्यालय भखारा, भिलाई नवजीवन भेंडरा,रमेश साहू डेनियल पब्लिक मंदरौद,जानकी देवी आर्य विद्यालय मरौद,शिरीन फेलोशिप स्कूल बिरेझँर, गैलेक्सी भखारा,घनश्याम साहेब समाधान मंदरौद,मुकेश साहू एल लंदन पब्लिक स्कूल ,महेश साहू महाश्वेता थुहा,आर्यावर्त विद्या निकेतन सेमरा बी,ग्रेसियस हंचलपुर,सुरभि शिक्षा सदन मगरलोड,एसएन पंडा एजे इंग्लिश मीडिया कुरुद आदि विद्यालयों के संचालक व प्रभारी उपस्थित थे।

No comments