Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

मेहनत लाई रंग, लगन व परिश्रम से अंकुर ने जेईई में अपने दम पर सफलता हासिल कर बढ़ाया गौरव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरुद कन्या शाला के व्याख्याता कुलेश्वर सिन्हा के अनुज हीरेश्वर सिन्हा के प्रतिभावान सुपुत्र अंक...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- कुरुद कन्या शाला के व्याख्याता कुलेश्वर सिन्हा के अनुज हीरेश्वर सिन्हा के प्रतिभावान सुपुत्र अंकुर सिन्हा ने अपनी कड़ी मेहनत ,लगन व जज्बे के साथ सफलता का परचम लहराते हुए अपने परिवार व क्षेत्र का नाम रोशन किया है।अंकुर बी .टेक सेकेंड ईयर (रेलवे इन्फ्रास्ट्रक्चर) NRTI बड़ोदरा (गुजरात) छत्तीसगढ़ का पहला विद्यार्थी है जिन्होंने अपने स्वयं की कड़ी मेहनत से जेईई में सफलता प्राप्त कर भारत का एक मात्र संस्थान राष्ट्रीय रेल प्रबंधन संस्थान बड़ोदरा में चयनित हुआ है।

अभी-अभी संस्थान ने इनका एक रिव्यू NRTI के वेबसाइड में अच्छा हाई प्रोगेसिव स्कोर के लिए तैयार किया है तथा भारतीय रेल के लखनऊ/कोलकाता जनकशन के लिए इंटर्नशिप में चयन हुआ है। अंकुर ने 12वी सीबीएसई तक की पढ़ाई नगर के कलीराम पब्लिक चंद्राकर स्कूल कुरूद में करते हुए टॉप करते हुए 95% अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा को आयाम दे चुकें है।

शिक्षाविदों ने इनकी प्रतिभा व पढाई के प्रति जुनून की तारीफ करते हुए कहा कि यह अन्य बच्चों के लिए प्रेरणा है,जो कड़ी मेहनत करने पर भी असफलता पाकर निराश हो जाते है।इनके उज्जवल भविष्य की कामना करते हुए संदेश देते हुए विश्वनाथ चंद्राकर,डीएल यादव प्राचार्य केसीपीएस कुरुद, हेमंत सोनी,ऋषिकेश सोनी, वेदनाथ चंद्राकर, राजेश शर्मा, जितेंद्र चंद्राकर, सुरेश अग्रवाल सहित समस्त नगर के गणमान्य जनो, जनप्रतिनिधियों,गुरुजनो व शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है।

No comments