Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बिरेभाट का गौठान बना आय का साधन

दुर्ग:- ग्राम पंचायत बिरेभाट के गौठान में निर्मित तालाब जिससे महिला समूहों के आय का स्त्रोत बनते जा रहा है। लगभग आधा एकड़ में निर्मित तालाब ...



दुर्ग:- ग्राम पंचायत बिरेभाट
के गौठान में निर्मित तालाब जिससे महिला समूहों के आय का स्त्रोत बनते जा रहा है। लगभग आधा एकड़ में निर्मित तालाब से आराध्या स्व सहायता समूह ने 4-5 क्विंटल मछली बेचकर लगभग 45000 रुपये का कमाए। जिससे महिला सशक्तिकरण को प्रोत्साहन हो रहा है और साथ ही महिला स्वालम्बी हो रहे हैं। बिरेभाट का गौठान देखने मे आकर्षण का केंद्र है जो आस पास के गांव में अपनी अलग ही जगह बनाई है। 

2.5 एकड़ में फैले गौठान के अंदर मुर्गी शेड निर्माण, बकरी शेड निर्माण, महिलाओं के मीटिंग हेतु गतिविधि कक्ष तैयार हो रहा है। गौठान से लगे चारागाह में नेपियर घास, बाड़ी के एक एकड़ में पपीता, एक एकड़ में केला, आधे एकड़ में बैगन और अन्य सब्जियां तैयार किया है। लगभग आधे एकड़ में फलदार वृक्ष लगाए गए है। जैसे- कटहल, आम, मूंगा, अमरूद और अन्य प्रकार के फलदार वृक्ष जिससे महिला के उत्थान में यह उपयोगी कारगर सिद्ध होगा। यह सभी महति योजना राज्य सरकार द्वारा महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने हेतु लगातार प्रयास किया जा रहा है।

No comments