Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में कु.चंचल सोनी व कु.रजनी जोशी का भव्य स्वागत, एवरेस्ट फतह कर वापस लौटी पर्वतारोही

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद :- माउंट एवरेस्ट फतह कर वापस लौट रहे पर्वतारोही कु.चंचल सोनी व कु. रजनी जोशी का कुरूद के नागरिको ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद :- माउंट एवरेस्ट फतह कर वापस लौट रहे पर्वतारोही कु.चंचल सोनी व कु. रजनी जोशी का कुरूद के नागरिको ने सांधा चौक में फूलमाला पहना भव्य स्वागत किया। ज्ञात है कि चंचल सोनी ने 14 साल की उम्र में बैसाखी के सहारे एवरेस्ट बेस कैंप 5364 मीटर की कठिन चढ़ाई को 10 दिनों में पूरा किया। पूरे विश्व में सबसे कम उम्र की दिव्यांग पर्वतारोही बनी, वहीं रजनी जोशी उम्र 21 वर्ष ब्लाइंड पैरा जूडो खिलाड़ी हैं।

स्वागत करने वालों में श्रीमति जागृति साहू, श्रीमति चित्ररेखा टंडन, श्रीमति जया भोई, योगेन्द्र सिन्हा, रवि चंद्राकर, जितेन्द्र सिन्हा, अनूप यादव, सूरज देवांगन, सैलेश नागरची, मो.रफीक, मनीष सोन, शिव साहू, गोविन्द यादव आदि शामिल थें।

No comments