Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

बड़ी ख़बर: महिला तहसीलदार को दफ्तर में सुकृता बाई ने कर दी पिटाई

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज जांजगीर। पर्ची बनाने के नाम पर महिला तहसीलदार की तहसील पहुँची महिला ने पिटाई कर दी। महिला तहसीलदार की शिकायत पर पुलि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

जांजगीर। पर्ची बनाने के नाम पर महिला तहसीलदार की तहसील पहुँची महिला ने पिटाई कर दी। महिला तहसीलदार की शिकायत पर पुलिस ने अपराध कायम कर आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया है। जानकारी के अनुसार  चाम्पा तहसी लदार चंद्रशिला जायसवाल 23 तारीख को तहसील दफ्तर चाम्पा में बैठ कर विभागीय काम काज निपटा रहीं थीं। इसी दौरान ग्राम कोटाडबरी की सुकृता बाई लगभग दो बजे तहसील दफ्तर पहुची। और तहसीलदार से अपने जमीन की पर्ची बनाये जाने की मांग करने लगी। जिस पर तहसीलदार द्वारा न्यायालय में लंबित प्रकरण की कार्यवाही पूरा हो जाने पर पटवारी द्वारा पर्ची बना कर देने की जानकारी दी गई।

तत्काल पर्ची न बनने से आक्रोशित होकर सुकृता बाई द्वारा तहसीलदार चंद्रशिला जायसवाल के साथ गाली गलौच करते हुए झूमा झटकी शुरू कर दी। इसके साथ ही उनके हाथ की कलाई को पकड़ कर मोड़ कर मारपीट करने लगी। तहसील दफ्तर में मौजूद एक अन्य महिला पटवारी कल्पना सिदार व कार्यालयीन कर्मचारी राजेन्द्र कुमार शुक्ला के द्वारा बीच बचाव कर तहसीलदार को महिला के चंगुल से छुड़वाया गया। तहसीलदार ने चाम्पा थाने में इसकी शिकायत करते हुए बताया कि सुकृता बाई द्वारा कलाई मोड़ने से कलाई व कंधे में दर्द है। घटना कारित कर सुकृता बाई कार्यालय से भाग गई। पुलिस ने अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गम्भीरता को देखते हुए आरोपी महिला सुकृता बाई को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ.ग)

माे. 9425230709

No comments