Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में बोर्ड परीक्षाफल रहा उत्कृष्ट

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम अनुसार नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स...


 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल द्वारा आज जारी बोर्ड परीक्षा परिणाम अनुसार नगर की शैक्षणिक संस्था किरण पब्लिक स्कूल कुरुद में 10वीं-12वीं बोर्ड परीक्षा फल उत्कृष्ट रहा ।मिली जानकारी के अनुसार बारहवीं में प्रथम डुमेंद्र सिन्हा व द्वितीय ओजस्वी साहू रहे।वहीं दसवीं में प्रथम लीपाक्षी साहू व द्वितीय हिमांशु साहू रही। साथ ही संस्था में दर्ज अन्य बच्चों का परिणाम भी शानदार रहा।विद्यालय प्रबन्धन व शिक्षक स्टाफ ने उत्कृष्ट परिणाम लाने वाले बच्चों को हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।बच्चों ने अपने शानदार परिणाम को अपनी कड़ी मेहनत, माता-पिता के आशीर्वाद व शिक्षकों के प्रेरणादाई मार्गदर्शन का फल बताया है।

         इस उपलब्धि पर विद्या किरण शिक्षण समिति अध्यक्ष गोविंद मगर,सचिव गोपाल मगर ,वनिता मगर, प्राचार्य अंकिता सिंह, आर.के.खरे, मुकेश कश्यप, कमल साहू, वेदप्रकाश कंवर, वेदलता सिन्हा,पोषण साहू,जमुना देवांगन,शीलनिधि साहू,नवीन यादव,गोपिका साहू,भाग्यश्री सोनवानी,चैतन्य साहू,डिलेश्वरी साहू,अरसी रिजवी, रवीना ध्रुव,तीरथ दीवान,भगवान दास जोशी,ऋतु निर्मलकर सहित समस्त छात्र-छात्राएं व पालको ने हार्दिक बधाई देते हुए उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।यह जानकारी शिक्षक मुकेश कश्यप ने दी।

No comments