Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

स्वास्थ्य मंत्री टीएस सिंहदेव से सिविल अस्पताल कुरुद में 100 बिस्तर की मांग,ब्लॉक कांग्रेस कुरुद ने की जनहित में पहल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप धमतरी:- विगत दिनो धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य व परिवा...

 

मुकेश कश्यप धमतरी:- विगत दिनो धमतरी जिले के प्रवास पर पहुंचे प्रदेश के पंचायत एवं ग्रामीण विकास तथा स्वास्थ्य व परिवार कल्याण मंत्री टी.एस. सिंहदेव से भेंट कर कुरुद विधान सभा के कांग्रेसी द्वारा उनका आत्मीय स्वागत किया गया मंत्रीजी से मिलकर क्षेत्र के विकास कार्यो पर चर्चा किया गया। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी कुरुद अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि श्री सिहदेंव से नगर व क्षेत्र के सर्वागीण विकास के लिए चर्चा करते हुए विभिन्न मांगों को लेकर आवेदन दिया गया।जिसमे सिविल हॉस्पिटल में 100 बिस्तर की मांग सहित क्षेत्र के विभिन्न विकास कार्य हेतु निवेदन किया गया। 

जिस पर श्री सिंहदेव ने गंभीरता से लेते हुए आश्वासन दिये

इस अवसर पर राज्य मंत्री दर्जा प्राप्त राज्य अजजा आयोग उपाध्यक्ष सुश्री राजकुमारी दीवान ,जिला पंचायत अध्यक्ष श्रीमती कांति सोनवानी, छाया विधायक श्रीमती लक्ष्मी कांता साहू, ब्लाक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष आशीष शर्मा ,सरपंच संघ अध्यक्ष डीलन चन्द्राकर, जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष भरत नाहर, हेमंत साहू,इंटक प्रदेश प्रवक्ता थानेश्वर तारक, जिला महिला कांग्रेस प्रवक्ता ईश्वरी तारक,ब्लॉक उपाध्यक्ष जितेंद्र जोशी,महामंत्री कृष्णकुमार साहू,,ब्लाक प्रवक्ता योगेश चन्द्राकर, तुलसी राम साहू,युकां विधानसभा अध्यक्ष व पार्षद देवव्रत साहू,उपाध्यक्ष इंद्रजीत सिंह दिग्वा,नगर पंचायत सभापति डुमेश साहू,जनपद पंचायत सभापति प्रतिनिधि मिलन साहू,प्रदेश एनएसयूआई महासचिव योगेश साहू,भारतभूषण साहू, जिला महामंत्री सन्तोष प्रजापति,अविजित पवार,तुलसी साहू सहित बड़ी संख्या में कांग्रेसी जन शामिल रहे।

No comments