Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

दीपिका ने बढाया विद्यालय का गौरव

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@कुरुद:-  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी दीपिका साह...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@कुरुद:-  शासकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय कुरूद में अध्ययनरत कक्षा 12वीं की छात्रा कुमारी दीपिका साहू पिता तामसिंह साहू ने कक्षा 12 वीं छत्तीसगढ़ माध्यमिक शिक्षा मंडल परीक्षा परिणाम में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए 89.2% अंक अर्जित कर विद्यालय तथा विकासखंड का नाम रोशन किया। पिता ताम सिंग साहू बालक शाला कुरुद में सहायक शिक्षक के पद पर पदस्थ है। ज्ञात हो कि कुमारी दीपिका शुरू से ही होनहार छात्रा रही हैं ना सिर्फ पढ़ाई बल्कि विभिन्न गतिविधियों में दीपिका का प्रदर्शन सदैव बेहतर रहा है कुमारी दीपिका की शुरू ही शिक्षा के क्षेत्र में रुचि रही है उन्होंने कक्षा दसवीं में 93.3% अंक प्राप्त किया था। वही युवा महोत्सव के कार्यक्रम में वाद विवाद प्रतियोगिता में विपक्ष में अपनी प्रस्तुति देकर जिला का प्रतिनिधित्व कर राज्य में अपनी प्रस्तुति हेतु दमदार उपस्थिति दी थी।

कुमारी दीपिका की इस उपलब्धि पर विकास खंड शिक्षा अधि कारी फ़तेह मोहम्मद कोया, विकासखंड स्रोत समन्वयक राजेश कुमार पांडेय ,समेत समस्त शिक्षक स्टाफ ,गणमान्य जनो व शुभ चिंतकों ने हर्ष जताया है।

No comments