Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

माध्यमिक शाला संजय नगर में मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम अंतर्गत दी गयी बच्चों को आवश्यक जानकारी

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर के शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में बच्चो को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाढ़, ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- नगर के शासकीय माध्यमिक शाला संजय नगर में बच्चो को मुख्यमंत्री शाला सुरक्षा कार्यक्रम के तहत बाढ़, भूकम्प,बरसात के दिनों में आकाशीय बिजली से बचाव आदि की जानकारी दिए जाने हेतु विशेष कार्यक्रम का आयोजन भारत स्काउट गाईड स्थानीय संघ कुरुद के सहयोग से किया गया।

                   कार्यक्रम में भारत स्काउट गाइड के अध्यक्ष कमलेश शर्मा, उपाध्यक्ष मनीष साहू, उपाध्यक्ष राजेश पाण्डेय, विकासखण्ड शिक्षा अधिकारी एफ एम कोया,नगर पंचायत उपाध्यक्ष प्रतिनिधि प्रमोद साहू, विकासखण्ड सचिव धर्मेंद्र साहू, विद्यालय प्रधानपाठक उत्तम लाल साहू, शिक्षक भावेश चन्द्रवँशी, पालक सदस्य श्रीराम सिन्हा उपस्थित थे।

             इस दौरान मनीष साहू ने अपने पूजनीय पिताजी की पांचवी पुण्यतिथि की स्मृति में विद्यालय के सभी बच्चो को पेन कॉपी तथा शीश रबड़ का वितरण किया।तदुपरांत कार्यक्रम में बच्चो को व्यक्तिगत सुरक्षा की जानकारी दी गयी।स्काउट गाइड उपाध्यक्ष मनीष साहू ने बताया कि स्काउट गाइड की तरफ से प्रत्येक विद्यालय में व्यक्तिगत सुरक्षा को लेकर बच्चो को जागरूक करने हेतु प्रयास किया जा रहा है।प्रत्येक विद्यालय में स्काउट की गतिविधियों का संचालन हो इस हेतु विशेष प्रयास स्थानीय संघ कुरुद द्वारा किया जा रहा है।

No comments