Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कारगिल चौक कुरुद में अमर शहीदों को नमन कर मनाया गया कारगिल विजय दिवस

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- मंगलवार को नगर के कारगिल चौक कुरुद में स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर नगर के जनप्रतिनिधि...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- मंगलवार को नगर के कारगिल चौक कुरुद में स्थित शहीद स्मारक में दीप प्रज्वलित कर नगर के जनप्रतिनिधियों व गणमान्य जनो ने अमर शहीदों को नमन कर कारगिल विजय दिवस मनाया।

               कार्यक्रम को संबोधित करते हुए जनप्रतिनिधियों ने बताया कि भारत देश में कारगिल विजय दिवस को महत्वपूर्ण दिवस की सूची में स्थान दिया गया है।कारगिल विजय दिवस प्रत्येक वर्ष 26 जुलाई को मनाया जाता है। सन 1999 में कारगिल में भारत और पाकिस्तान देश की सेनाओं के बीच युद्ध लड़ा गया था। कारगिल युद्ध लगभग 60 दिनों तक चला और इस युद्ध की समाप्ति 26 जुलाई को हुई। इस युद्ध में भारतीय सेना ने जीत हासिल की। तब से हर साल 26 जुलाई को कारगिल विजय दिवस के रूप में मनाया जाता है और युद्ध में शहीद होने वाले भारतीय सेना के जवानो को और देश के प्रति दी गई उनकी कुर्बानी को याद किया जाता है।कारगिल युद्ध को ऑपरेशन विजय के नाम से भी जाना जाता है।पाकिस्तान के घुसपैठियों द्वारा कश्मीर के कारगिल की ऊंची चोटी पर कब्जा के बाद भारतीय सैनिकों ने देश की भूमि को मुक्त कराने के लिए युद्ध अभियान की जो शुरुआत की, जिसके बाद पाकिस्तानी सैनिकों को खदेड़ने में भारत के जाबांज सैनिक सफल हुए। कारगिल विजय की याद में 26 जुलाई को पूरा देश विजय दिवस के रूप में मनाता है।आज हम इस अवसर पर शहीदों को शत-शत नमन कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित करते है।

             इस दौरान गणमान्य जनो में मनीष साहू,रमेश पांडेय ,कृष्णकांत साहू,त्रिलोकचंद्र जैन,उमाशंकर साहू,पप्पू राजपूत ,लेखराज चन्द्राकर, मूलचन्द सिन्हा, सन्तोष प्रजापति ,वीरेन्द्र साहू,डागेश्वर सोनकर, छन्नूराम साहू ,संजय चन्द्राकर ,भारत ठाकुर ,छोटू सेन सहित बड़ी संख्या में गणमान्य जन उपस्थित थे।

No comments