Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राष्ट्रध्वज अपमान के विरोध में भाजपा कार्यकर्ता पर एफआईआर कराने कुरुद थाने में सौंपा प्रतिवेदन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज कुरुद:- वर्तमान में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा ...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

कुरुद:- वर्तमान में आज़ादी के अमृत महोत्सव के उपलक्ष्य में घर-घर तिरंगा कार्यक्रम के तहत भारतीय जनता पार्टी का तिरंगा वितरण कार्यक्रम चलाया जा रहा है, जिसके तहत कुरुद में एक भाजपाई कार्यकर्ता के द्वारा हमारे भारतीय ध्वज को पैर की ओर नीचे रखा गया है। उक्त व्यक्ति द्वारा राष्ट्रध्वज का किया गया अपमान देश का अपमान है जिसे का कोई भी नागरिक कभी स्वीकार नही कर सकता। 

             ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष आशीष शर्मा ने बताया कि तिरंगा हमारी भारत माता के वीर सपूतों की शहादत , एकता , अखंडता का भाव जुड़ा हुआ है। ये तिरंगा ही हमे विविधता से भरे भारत को एक करता है। कुरुद भाजपा कार्यकर्ता की इस ओछी हरकत से पूरा कुरुद आज शर्मसार है। जिसकी हम घोर निंदा करते हैं। भारतीय ध्वज संहिता के अनुसार राष्ट्रध्वज का अपमान दंडनीय अपराध है। जिस पर कानूनी कार्यवाही करने कुरुद युवा कांग्रेस शहर अध्यक्ष उमेश साहू ने थाना जाकर टीआई कुरुद को एफआईआर कराने लिखित शिकायत करके त्वरित कार्यवाही की मांग की है।

      संपादक

प्रदीप गंजीर रायपुर (छ ग)

मो. 9425230709

No comments