Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

राजीव युवा मितान क्लब कुरुद में अध्यक्ष उमेश साहू व अजय साहू के नेतृत्व में होंगे विविध आयोजन, प्रतिभाओं को मिलेगा अवसर

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंतर्गत कुरुद का विस्तार हुआ है । जिसमे दल...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- सरकार की महत्वाकांक्षी योजना राजीव गांधी युवा मितान क्लब अंतर्गत कुरुद का विस्तार हुआ है । जिसमे दल क्रमांक एक के रूप में वार्ड क्रमांक 1 से 7 तक के युवाओ को सदस्य के रूप में जगह मिली है। इसी तरह दल क्रमांक 2 में वार्ड क्रमांक 8 से 15 तक के युवाओं को मौका मिला है व उन्हें सदस्य बनाया गया है।
             दल क्रमांक एक में अध्यक्ष उमेश साहू ,उपाध्यक्ष रामचंद्र रतलानी ,सचिव परमानंद यादव, कोषाध्यक्ष राजू देवांगन, संयुक्त सचिव तुकेश साहू सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य चुने गए हैं। इसी तरह दल क्रमांक दो में अध्यक्ष अजय साहू ,कोषाध्यक्ष सूर्या चन्द्राकर ,सचिव नबी खान सहित अन्य कार्यकारिणी सदस्य नियुक्त हुए है।
              दोनो दलों में कुरुद के अधिक से अधिक व सक्रिय युवाओं को मौका दिया गया है। आने वाले समय में दोनो दलों के तत्वाधान में समय-समय पर छत्तीसगढ़ की लोकपरम्परा से जुड़ी सांस्कृतिक विधाओ, खेलो व अन्य आयोजन किये जायेंगे। जिसकी शुरुआत 28 अगस्त रविवार को खेल मेला मैदान में हुई क्रिकेट स्पर्धा से हुई। दोनो दलों के अध्यक्षों ने बताया कि आगे हम छत्तीसगढ़ के लोक पारंपरिक खेलो व सांस्कृतिक विधाओं पर और भी भव्य आयोजन को आगे बढ़ाते रहेंगे। 
                 दोनों दलों की के गठन पर नगर पंचायत के जनप्रतिनिधियों, ब्लॉक कांग्रेस के पदाधिकारियों समस्त कांग्रेस जनो व शुभचिंतको ने इनकी नियुक्ति पर हर्ष जताया है।

No comments