Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

आरू साहू के गाने में झूम उठे भिलाइयंस: कांट्रेक्टर कॉलोनी में हुआ भव्य दही हांडी, देर रात तक चला आयोजन

भिलाई:- भिलाई के सुपेला स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 24 अगस्त को दही हांडी का भव्य आयोजन अजीत साहू एवम् उनकी टीम...

भिलाई:- भिलाई के सुपेला स्थित कांट्रेक्टर कॉलोनी में जन्माष्टमी पर्व के अवसर पर 24 अगस्त को दही हांडी का भव्य आयोजन अजीत साहू एवम् उनकी टीम के द्वारा किया गया। जिसमें अपने मधुर सुरों के जादू से छत्तीसगढ़ की दुलारी व लोकप्रिय नन्हीं गायिका आरू साहू ने कृष्ण भक्तों को भक्तिमय गीतों से झूमने को मजबूर कर दिया। इस कार्यक्रम में अतिथि के रूप में लालचंद वर्मा पार्षद एमआईसी मेंबर वार्ड- 18 ,भोजराज सिन्हा पार्षद वार्ड- 17, प्रेम किशन साहू प्रदेश संगठन महामंत्री युवा प्रकोष्ठ साहू समाज छत्तीसगढ़, विकास जयसवाल आशीर्वाद ब्लड बैंक, सूरज साहू, दीपक साहू, रेड ड्रॉप फ्रेंड्स क्लब छत्तीसगढ़ की उपस्थिति में कार्यक्रम शुरू हुआ। 

इस भव्य आयोजन में लगभग हजारों की संख्या में कृष्ण भक्त आरु साहू के गाए लोकगीतों में जमकर थिरके। वहीं दही हांडी लूटकर कृष्ण टोली नंदू लाउत्रे व उनकी टीम को आयोजनकर्ताओं द्वारा पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। 

विगत पांच वर्षों से लगातार यह आयोजन किया जा रहा है जिसकी प्रशंसा पूरे दुर्ग-भिलाई में की जाती है। इस आयोजन को सफल बनाने में राज अगासे, राजा गुप्ता, नवीन कुमार, खिलावन साहू, सूरज जांगड़े, विकास साहू, विकास चंद्राकर, सरजु चौहान, दीपक वर्मा, अमरजीत सिंग, हरीश वर्मा, मोनु साहू, अविनाश वर्मा, सूरज बोपुलकर, मुनेश वर्मा, धवन वर्मा, विक्की बांगड़े व Dj vibration, Ps light का विशेष सहयोग रहा।

No comments