Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

जिला पंचायत सभापति तारिणी चन्द्राकर ने निशक्त महिला को भेंट किया ट्राईसिकल

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप@ कुरुद:- क्षेत्र की सबसे सक्रिय कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सभापति श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर ने अपने क...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप@ कुरुद:- क्षेत्र की सबसे सक्रिय कांग्रेस नेत्री जिला पंचायत सभापति श्रीमती तारिणी नीलम चंद्राकर ने अपने क्षेत्र की निशक्त महिला को जिला पंचायत मद से जनपद पंचायत परिसर में ट्राईसिकल भेँट कर जनसेवा में सहभागिता प्रदान की। श्रीमति तारिणी ने बताया कि क्षेत्र में विकास कार्य लगातार जारी है। हमारे यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के मार्गदर्शन में आज छत्तीसगढ़ विकास की इबारत गढ़ रहा है।आगे भी हम सभी उनके कुशल नेतृत्व में जनसेवा में कार्य करते रहेंगे।

        इस दौरान जनपद उपाध्यक्ष जानसिंग यादव, जनपद सदस्य धनेश्वरी यादव, पुष्कर यादव, ब्लॉक कांग्रेस महामंत्री चंद्रप्रकाश देवांगन, महिम शुक्ला, लेखराम साहू ,रिजवान रिजवी, उमेश कंडरा सहित आमजन उपस्थित थे।

No comments