Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद में तेजी से तैयार हो रहे दुर्गा पंडाल, 26 को धूमधाम से विराजेंगी जगतजननी माँ शारदे

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूदः- नगर सहित क्षेत्र में नवरात्र दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। 26 सितम्बर से कुरुद नगर में प...

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूदः- नगर सहित क्षेत्र में नवरात्र दुर्गोत्सव की तैयारी जोरों से चल रही है। 26 सितम्बर से कुरुद नगर में परंपरानुसार इस बार भी पूरी भव्यता के साथ माता रानी की प्रतिमा स्थापित कर नौ दिनों तक भक्ति की अविरल धारा प्रवाहित होने वाली है। विभिन्न समिति के सदस्य गण माता दुर्गारानी के स्वागत में लगे हुए हैं। मूर्तिकार माता दुर्गा की प्रतिमा को अंतिम आकार दे रहे हैं। मूर्ति देखने बच्चे व समिति के सदस्य मूर्तिकार के पास पहुंच रहे हैं। 

             कुरुद नगर में परंपरानुसार इस बार भी शारदीय नवरात्रि पर्व धूमधाम से मनाने की तैयारी है।
नगर के संजय नगर, सरोजनी चौक, पुराना बाजार, थाना चौक ,गांधी चौक ,बजरंग चौक ,कृषि उपज मंडी ,नया बाजार, इंदिरा नगर ,कारगिल चौक, धोबनी तालाब, शंकर नगर ,सूर्य नमस्कार चौक में तेजी से पंडाल तैयार हो रहे है।समिति के सदस्य गण नवरात्रि की तैयारी में पूरे उत्साह के साथ जुटे हुए है।वहीं नगर दशहरा उत्सव समिति द्वारा खेल मैदान में सांस्कृतिक कार्यक्रम व दशहरा मनाने की तैयारी जारी है।

No comments