Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

भोथली में राजीव मितान क्लब के तत्वावधान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरूद:- छग के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में छग के हर गांव में राजीव...

 छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरूद:- छग के यशस्वी मुख्यमंत्री भूपेश बघेल जी के कुशल मार्गदर्शन में वर्तमान में छग के हर गांव में राजीव मितान क्लब के तहत विभिन्न आयोजन हो रहा है।इसी के तहत कुरुद विधानसभा के ग्राम भोथली में राजीव मितान क्लब के तत्वावधान में विभिन्न खेल स्पर्धाओं का आयोजन हुआ।

          कार्यक्रम के मुख्य रूप से सरपंच संघ के जिलाध्यक्ष डीलन चंद्राकर, ग्राम अटंग के सरपंच प्रतिनिधि रोशन चंद्राकर , ब्लाक कांग्रेस कमेटी के महामंत्री चन्द्रप्रकाश देवांगन, ग्राम पंचायत भोथली सरपंच धर्मेंद्र ध्रुव, उपसरपंच क्रांति चंद्राकर, पूर्व सरपंच ईश्वरी साहू, ग्राम प्रमुख कमलेश साहू, पोखराज ध्रुव , नोरज देवांगन, तेजेंद्र चंद्राकर एवं समस्त पंचगण थे।

           सम्बोधित करते हुए श्री डीलन चन्द्राकर व चंद्रप्रकाश देवांगन ने कहा कि राजीव मितान का मुख्य उद्देश्य छत्तीसगढ़ की परंपरा व खेल को बढ़ावा देना है।युवाओं को नेतृत्व देना व संस्कृति को बढ़ावा देना है।हमारी भूपेश सरकार लोकसंस्कृति को आगे बढाने नित-नए कार्य कर रही है।

प्रदेश का विकास आज उनके नेतृत्व में चरम पर है।

         इस दौरान मटकी फोड़ महिला-पुरुष, रस्सी खीच महिला-पुरुष, जलेबी दौड़, कुर्सी दौड़ सहित अन्य कार्यक्रम सम्पन्न हुआ। जिसमे मटकी फोड़ में पिंकी ध्रुव, कुर्सी दौड़ में लीला दीवान, रस्सी खीच महिला में मुकेश्वरी ग्रुप,रस्सी खीच पुरुष में खिलेश्वर पटेल अजय दीवान ग्रुप, जलेबी दौड़ में लीला दीवान ने बाजी मारी। कार्यक्रम में गांव की बहनों ,बेटियों ,माताओं ने उत्साह के साथ भाग लिया।तीजहारिनो ने भी इसमें शामिल होकर कार्यक्रम की रौनकता में चार चांद लगा दिया।

कार्यक्रम का संचालन मोर संगवारी के निर्देशक कुलभूषण चंद्राकर ने किया।कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामवासी व क्षेत्रवासी उपस्थित थे, जो कि कार्यक्रम के अंत तक डटे रहे।

No comments