Page Nav

HIDE

Grid

GRID_STYLE

Pages

ब्रेकिंग :

latest

कुरुद नगर दशहरा उत्सव समिति की हुई बैठक, आगामी आयोजन पर बनी रूपरेखा

  छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी कुरुद नगर में शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर्व को...

 

छत्तीसगढ़ कौशल न्यूज

मुकेश कश्यप कुरुद:- प्रतिवर्ष की परंपरा का निर्वहन करते हुए इस वर्ष भी कुरुद नगर में शारदीय नवरात्रि व दशहरा पर्व को पूरी भव्यता के साथ मनाने के लिए व इसकी रूपरेखा तय करने सोमवार को मंगल भवन कुरुद में नगर दशहरा उत्सव समिति की बैठक रखी गई।

           समिति के संरक्षक मंडल, वरिष्ठ सदस्यों ,पदाधिकारियों ,नए सदस्यों की उपस्थिति में सर्वप्रथम समिति के महासचिव भानु चंद्राकर ने कुरुद में अब तक समिति द्वारा किये जा रहे आयोजनों पर प्रकाश डालते हुए इस वर्ष भी उसी उत्साह ,जोश के साथ परंपरा का निर्वहन करने की बात पर जोर दिया । उन्होंने पूर्व वर्षो के बजट का वाचन करते हुए इसकी जानकारी दी, साथ ही अब तक जुड़े सदस्यों के साथ-साथ नए जुड़े सदस्यों का स्वागत किया।

          श्री भानु ने कार्यक्रम के लिए रूपरेखा तय करने के लिए सभी से सुझाव मांगा। इस बीच सभी की ओर से कार्यक्रम को निश्चित दिनों में ही आयोजित कराने व सभी को सहभागिता प्रदान , विभिन्न वार्डो से नए युवाओं को समिति में जोड़ने का सुझाव प्राप्त हुआ।

तदुपरांत समिति अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, संरक्षक निरंजन सिन्हा, संरक्षक तपन चंद्राकर (अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद) सहित अन्य वरिष्ठ पदाधिकारियों ने सभी के सहयोग से इस बार भी बेहतर आयोजन करने की बात पर बल दिया। अंत मे श्री भानु ने बैठक में उपस्थित सभी का आभार प्रकट करते हुए इस आयोजन को सफल बनाने हेतु सहयोग हेतु आग्रह किया।

           इस दौरान संरक्षक तपन चंद्राकर (अध्यक्ष नगर पंचायत कुरुद), संरक्षक निरंजन सिन्हा, अध्यक्ष कुशल सुखरामणी, महासचिव भानु चंद्राकर ,कोषाध्यक्ष बसन्त सिन्हा ,शेखर चन्द्राकर , रोशन जांगड़े, चुम्मन दीवान,राघवेंद्र सोनी,मनोज अग्रवाल, रामचंद्र रतलानी,मूलचंद सिन्हा,कृष्णकांत साहू,प्रभात बैस, किशोर यादव, त्रिभुवन बंजारे, शिव निर्मलकर ,कोमल साहू ,जितेंद्र चंद्राकर , विनोद चंद्राकर ,संजय सेन ,संजय चंद्राकर ,दुष्यंत देवांगन ,खिल्लु देवांगन ,भूपेंद्र सिन्हा ,रमेशर ध्रुव ,कमल शर्मा ,योगेश चंद्राकर ,धनेश बैस, रोशन निर्मलकर ,अजय कुमार ,नरेन्द्र सोनी ,भारत ठाकुर ,मुकेश पवार ,मुकेश कश्यप ,दौलत ध्रुव सहित बड़ी संख्या में समिति के सदस्य उपस्थित थे।

No comments